ग्रेटर नोएडा में बनने वाली फिल्म सिटी अधर से लटकी, कल लखनऊ में होगा फैसला

Facebook
X
WhatsApp

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 21 में 1000 एकड़ में बनने वाली फिल्म सिटी का विकास कार्य खटाई में पड़ता दिख रहा है. अब इस पर कल यानी 6 जुलाई को लखनऊ में होने वाली पीपीपी बिड कमेटी की बैठक में लिया निर्णय जाएगा।
दरअसल फिल्म सिटी बनाने के लिए ग्लोबल टेंडर को खोला गया था, जिसमें केवल एक ही कंपनी ने टेंडर भरा. इस कंपनी ने भी सुरक्षा राशि जमा नहीं कराई, जिस कारण पर यमुना प्राधिकरण ने तकनीकी बिड खोलने का फैसला लिया है।
बता दें कि बिड डालने की अवधि 30 जून को समाप्त हो चुकी है. फिल्म सिटी के लिए मात्र अंकित ईपीसी कांट्रैक्टर की ओर से एक बिड डाली गई. वहीं इस बिड के साथ सुरक्षा राशि जमा नहीं कराए जाने पर तकनीकी बिड खोलने का फैसला लिया गया।
तकनीकी बिड खोलने के लिए सोमवार का दिन तय किया गया था. इसके लिए गठित कमेटी के चेयरमैन, औद्योगिक विकास आयुक्त और सदस्य, अपर मुख्य सचिव वित्त, अपर मुख्य सचिव न्याय, अपर मुख्य सचिव औद्योगिक विकास, अपर प्रमुख सचिव नियोजन और यमुना अथॉरिटी के सीईओ जूम ऑनलाइन एप के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें