चंदेश्वर सिंह डीएफओ ने वन विभाग के सभी पार्को को साफ -सफाई करवाने के वन कर्मियों को दिए निर्देश

Facebook
X
WhatsApp

सिद्धार्थ नगर:  चंदेश्वर सिंह डी एफ ओ द्वारा जनपद में वन विभाग के सभी पार्को की वन कर्मियों द्वारा श्रमदान के माध्यम से साफ -सफाई का कार्य कराने का निर्देश दिया गया है। उक्त क्रम में जनपद मुख्यालय के अशोक मार्ग स्थित बुद्ध वन विहार पार्क में डीएफओ चंदेश्वर सिंह के निर्देशन में पीके त्रिपाठी उप प्रभागीय वनाधिकारी सिद्धार्थ नगर, गर्जन राम क्षेत्रीय वन अधिकारी नौगढ़,वन दरोगा निखिल श्रीवास्तव ,देवेश कुमार मिश्र ,दिलीप कुमार, जगदीश प्रसाद ,और वनरक्षक शैलेंद्र यादव विजय प्रकाश पांडे महेश कुमार यादव व वन कर्मी नरेंद्र मिश्र, स्वामीनाथ, बसंत प्रसाद ,सीताराम ,हरिप्रसाद, दिनेश कुमार यादव सुधीर, सहायक सिद्धार्थ शंकर पांडे आदि ने श्रमदान कर बुद्ध बन विहार पार्क को स्वच्छ बनाए रखने में अपना योगदान दिया। डीएफओ ने बताया कि वन विभाग के प्रत्येक पार्कों को श्रमदान द्वारा स्वच्छ बनाए रखने हेतु प्रत्येक माह में हर 15 दिन पर ऐसा कार्य किया जाएगा।

उन्होंने जनमानस से अपील किया कि वन पार्कों में स्वच्छ वायु प्राप्त करने हेतु लोग आएं ,परंतु पार्कों की स्वच्छता पर भी ध्यान दें। पॉलिथीन की थैलियों व अपशिष्ट पदार्थों को इधर-उधर न फेके ,पकड़े जाने पर दंड स्वरूप जुर्माना भी वसूल किया जाएगा ।उक्त अवसर पर डीएफओ ने पार्को के सौंदर्यीकरण पर बल देते हुए कहा कि हमारा प्रयास है कि जनप्रतिनिधियों व उच्चाधिकारियों से वार्ता कर वन पार्कों के उच्चीकरण व सौंदर्यीकरण करने का प्रयास किया जाएगा, तब तक वनकर्मियों द्वारा श्रमदान के माध्यम से पार्कों की स्वच्छता पर ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने वन पार्क के पास लोगों द्वारा किए गए अतिक्रमण को भी हटवाया।

रिपोर्ट – सूचित वर्मा

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें