चंदौली पुलिस पर मारपीट का आरोप, दबिश के दौरान युवती की मौत, दो सिपाही घायल

Facebook
X
WhatsApp

यूपी के चंदौली जिले में पुलिस का अमानवीय चेहरा सामने आया है. मनराजपुर गांव में दबिश देने गई पुलिस की मारपीट में एक युवती की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवती घायल है. घटना के पुलिस बॉडी छोड़कर भाग गई. घटना के बाद से ही गांव में तनाव व्याप्त है. गुस्साए लोगों ने सैयादराजा जमानियां मार्ग जाम कर दिया. फिलहाल पूरे मामले में पुलिस कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है.
बताया जा रहा है कि रविवार की शाम सैयदराजा पुलिस इलाके के मनराजपुर गांव में जिला बदर अपराधी को पकड़ने गई थी. लेकिन वो घर पर नहीं मिला. जिसके बाद पुलिस की तरफ से घरवालों से सख्ती से पूछताछ की गई. इस दौरान कुछ पुलिस टीम और घरवालों में कहासुनी हो गई. जिसके बाद पुलिस ने अपराधी की दोनों बेटियों संग मारपीट की. जिसमें एक युवती की मौत हो गई.
मारपीट की घटना के बाद मृत अवस्था में पुलिस शव को छोड़कर भाग खड़ी हुई. वहीं पुलिस की मारपीट में मौत की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई और देखते ही देखते वहां सैकड़ों की संख्या में लोग एकत्र हो गए. पुलिस के आलाधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग को लेकर लोगों ने सैयदराजा जमानियां हाइवे जाम कर दिया. इस दौरान पीआरबी के दो पुलिसकर्मियों को भीड़ ने पीट-पीट कर अधमरा कर दिया और गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई.
बाद में भारी पुलिस फोर्स के साथ पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे. इस दौरान सपा के तमाम नेता और ग्रामीण धरने पर बैठ गए. समाचार लिखे जाने तक परिजनों ने शव देने से मना कर दिया. आईजी जोन, एसपी और जिलाधिकारी समेत तमाम लोग परिजनों के मान मनौव्वल में लगे रहे. वहीं अधिकारियों का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा. आरोपी इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया गया है और मामले में उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए गए है.

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें