चंदौली में बोले पीएम मोदी- हमारा जनता से पक्‍का गठबंधन,जाने पूरा मामला क्या है |

Facebook
X
WhatsApp

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी चुनाव के दौरान चंदौली में विपक्ष पर जमकर हमला बोला है. उन्‍होंने कहा कि ये घोर परिवारवादी अभी भी कुछ नेताओं और माफिया से गठबंधन की पुरानी राजनीति में ही अटके पड़े हैं. हमारा गठबंधन जनता से होता है, ये गठबंधन पक्का होता है, दूर-दूर तक पहुंचने वाला होता है.

पीएम मोदी ने कहा कि कोरी घोषणाओं के बजाय हमने सरकारी योजनाओं को उन लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया है, जिनके वो हकदार हैं और जिनको सरकार की योजनाओं की सबसे ज्यादा जरूरत है. पीएम ने कहा कि यूपी चुनाव के हर चरण के बाद यह लगातार दिखाई दे रहा है कि लोगों ने ‘परिवारवादी’ पार्टियों को करारा जवाब देने का फैसला किया है. यूपी में लोग 10 मार्च को होली चुनाव परिणाम के दिन मनाएंगे.

चंदौली में रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराजा सुहेलदेव को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्‍होंने कहा कि हमारी सरकार ही है जो महाराजा सुहेलदेव के योगदान को पूरे देश में लेकर गई है. वरना पहले वो भी एक जमाना था कि घोर परिवारवादियों को महाराजा सुहेलदेव सिर्फ चुनावों में याद आते थे.

इससे पहले जौनपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि अब तक के मतदान ने भाजपा, अपना दल और निषाद पार्टी की सरकार बनाना तय कर दिया है. आज छठे चरण में भी भाजपा के पक्ष में जमकर मतदान हो रहा है, हमें अब ये सुनिश्चित करना है कि विजय 2017 जितनी ही प्रचंड होनी चाहिए. घोर परिवारवादियों ने पूर्वांचल के लोगों को अपने हाल पर जीने के लिए छोड़ दिया था. घोर परिवारवादियों ने पूरी कोशिश की थी कि उत्तर प्रदेश जात-पात में बंट जाए, लेकिन यूपी के लोगों ने घोर परिवारवादियों की चालाकी को समझ लिया. आज यूपी एकजुट, एकमत खड़ा हो गया है. साथ ही कहा कि कोरोना के मुश्किल समय में घोर परिवारवादी लोग कहां थे? ये लोग इस साजिश में जुटे थे कि भारत के टीके को बदनाम कैसे किया जाए. ये लोग इस संकट को और गंभीर बनाने के लिए काम कर रहे थे,

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें