भोजपुरी इंडस्ट्री में बहुत ही काम समय में अपनी आवाज के दम पर मुकम्मल स्थान बनने वाली मशहूर सिंगर नेहा राज का नया सांग ‘चदरिया’ वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल चैनल पर रिलीज हो चुका है. गाने में अभिनेत्री सबा खान ने अपनी हुस्न की बिजली गिरने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है. ‘चदरिया’ सॉन्ग में सबा की नई नई शादी हुई है जिसमें वे सिंदूरी कलर की साड़ी पहन घूंघट डाले दिखती हैं लेकिन बाद में एक्टर संग अपने सेंसुअस एक्सप्रेशन दिखाती हैं.
वीडियो में सबा खान का अंदाज-ए-बयां कमाल का है और उन्होंने दर्शकों को इंप्रेस करने के लिए अपने परफोर्मेंस में 100 फीसदी देने की पूरी कोशिश की है. वीडियो में सबा अपने को-एक्टर से कहती हैं कि हमको सीखा दे प्यार करिके आये न आये चदरिया में…इस गाने को नेहा राज ने आवाज दी है और सबा ने रोमांस का तड़का लगाया है. गाने को शादी के मंडप वाले लोकेशन पर फिल्माया गया है जो कि वीडियो में भी दिखता है. म्यूजिक सॉन्ग में एक खास बात है इसमें बैकग्राउंड डांसर उल्टी पगड़ी पहने हुए डांस करते दिखाई देते हैं.प्यार मोहब्बत और मस्ती से भरा यह वीडियो सॉन्ग देखने और सुनने में बड़ा अच्छा लगता है. नेहा राजा द्वारा गाया गया ये गाना जल्द ही हर भोजपुरी दर्शक की जुबान पर होगा. भोजपुरी म्यूजिकल एल्बम ‘चदरिया’ को वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी ने प्रस्तुत किया है जिसके लिरिक्स पूजा द्विवेदी ने लिखे हैं. इसका संगीत आर्या शर्मा ने दिया है









