चिराग ने तेजस्वी को बताया छोटा भाई, कहा- उनसे लगातार संपर्क में हूं

Facebook
X
WhatsApp

लोक जनशक्ति पार्टी में बढ़ती रार के चलते प्रदेश का सियासी पारा चढ़ा हुआ है। चाचा-भतीजे की लड़ाई अब जिला स्तर तक पहुंच गया है। इस बीच एक निजी चैनल को इंटरव्यू देने के दौरान चिराग से बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और राजद विधायक तेजस्वी यादव को छोटा भाई बताया है और साथ ही कहा कि वे उनसे लगातार संपर्क में हैं। पशुपति कुमार पारस अब बिहार के जिला स्तर पर पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को बदलने की तैयारी में हैं। वे नई कार्य समिति बनाने जा रहे हैं। इसके तहत अधिकांश जिलों में पार्टी के नए जिलाध्यक्ष बनाए जाएंगे। बता दें कि चिराग ने पहली बार सार्वजनिक तौर पर स्वीकार किया है कि वे तेजस्वी के संपर्क में हैं।

चिराग ने कहा कि तेजस्वी मेंरे छोटे भाई हैं ये हमेशा मैंने ऑनरिकॉर्ड कहा है। उनके और मेरे पिता दोनों बहुत अच्छे दोस्त रहे हैं। दोनों ने लंबे समय तक काम किया है। ऐसे में मेरी उनसे बात होती रहती है। आपको बता दें कि राजद ने तय किया है कि वे अपने दफ्तर में 5 जुलाई को रामविलास पासवान की जयंती मनाएंगे।

राजद नेता श्याम रजक ने बताया कि राजद कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए अपना 25वां स्थापना दिवस मनाएगी। लेकिन उससे पहले लोजपा के संस्थापक रामविलास पासवान की जयंती मनाई जाएगी। इसके लिए प्रखंड स्तर तर वर्चुअल मीटिंग होगी। पार्टी दफ्तर में एलइडी लगाई जाएगी। यह कार्यक्रम 5 जुलाई को दोपहर 3 बजे से शाम के 6 बजे तक होगा।

बता दें कि इससे पहले तेजस्वी ने भी दिल्ली से पटना लौटने पर चिराग पासवान को लेकर बड़ा बयान दिया था। अब चिराग को तय करना है कि आरएसएस के बंच ऑफ थॉट्स के साथ रहेंगे या बाबा भीमराव आंबेडकर के संविधान बचाने वालों के साथ, चिराग जिसके साथ रहना पसंद करेंगे ये उन्हीं को तय करना है। तेजस्वी यादव ने कहा था कि चिराग के साथ गलत हो रहा है। साल 2005 और 2010 में भी लोजपा को तोड़ने की कोशिश नीतीश कुमार ने की थी। साल 2010 में एक विधायक और एक सांसद भी नहीं था लोजपा में तब लालू प्रसाद ने रामविलास पासवान को राजद के कोटे से राज्यसभा सदस्य बनाया था।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें