चीनी मिल बेलरायां का नवीन पेराई सत्र 25 अक्टूबर से–डीसीओ

Facebook
X
WhatsApp

बेलरायां खीरी–एक तरफ जिला गन्ना अधिकारी बृजेश कुमार पटेल का कहना है कि मिल समय से चलेगी जबकि मिल के पूर्व उपाध्यक्ष अमनदीप सिंह का कहना है कि मिल में अभी बहुत से कार्य अधूरे है इसलिए समय से मिल का चलना बहुत ही मुश्किल है,जिला गन्ना अधिकारी बृजेश कुमार पटेल के मुताबिक सरजू सहकारी चीनी मिल बेलरायां के अधिकारियों को 25 अक्टूबर तक सभी रिपेयर मेंटिनेंस के कार्यों को पूरा करते हुए नवीन पेराई सत्र चलाने के निर्देश दिए हैं,श्री पटेल ने कहा कि उनके निरीक्षण में जो कार्य अधूरे पाए गए हैं,उन्हें समय से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।उन्होंने किसान सहकारी चीनी मिल संपूर्णानगर के बारे में बताया कि वहाँ का कार्य सन्तोषजनक पाया गया और निर्धारित समय पर नवीन पेराई सत्र का सुभारम्भ होगा।

जबकि चीनी मिल बेलरायां के पूर्व उपाध्यक्ष अमनदीप सिंह का कहना है कि उन्होंने किसानों के दल के साथ मिल में हो रहे रिपेयर मेंटिनेंस के कार्यों का अनुरक्षण करने के साथ ही कर्मचारियों से मिली जानकारी के मुताबिक पता चला कि मिल में रिपेयर मेंटिनेंस का कार्य सन्तोषजनक नही है और काफी कार्य अधूरे पड़े हैं और उनका 25 अक्टूबर तक पूरा होना सम्भव नही लग रहा है। इसलिए मिल समय से चलना मुश्किल है,साथ ही पूरी क्षमता व सुचारू रूप से मिल न चलने पर किसानों के सामने समस्या उत्पन्न होगी जिसके जिम्मेदार मिल अधिकारी होंगे।

रिपोर्ट अजय वर्मा

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें