चुनावी रंजिश में पूर्व प्रधान ने बेटों के साथ मिलकर युवक को किया मरणासन्न

Facebook
X
WhatsApp

बाराबंकी जिले की दरियाबाद थाने की अलियाबाद चौकी क्षेत्र के गुलचप्पा में चुनावी रंजिश में पूर्व प्रधान अलीम उर्फ अल्लू ने बेटों के साथ मिलकर युवक को मरणासन्न कर दिया। जिसे लेकर दोनों पक्षों में मंगलवार की सुबह हुई मारपीट में कई लोग घायल हो गए।गंभीर रूप से घायल युवक गुड्डू रावत को सीएससी से ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। इस मामले में पुलिस ने मारपीट व एससी एसटी का मुकदमा दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। मगर इसमें एक को बचाने की सूचना पर आक्रोशित ग्रामीणों ने आलियाबाद चौकी घेरकर जमकर प्रदर्शन कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।

तनाव को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। थाने पर प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों के साथ महिलाएं भी शामिल हैं। ग्रामीण चौकी में छुपाए गए आरोपी को बाहर निकालने की मांग कर रहे थे। भारी भीड़ को देखकर पुलिस के भी पसीने छूट रहे हैं। सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस व सीओ रामसनेहीघाट भी मौके पर पहुंच गए।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें