चुनाव हारने की खीझ में जेसीबी मशीन से खुदाई गई गांव की सड़क को एसडीएम ने दोबारा बनवा कर ग्रामीणों की राह आसान की। सड़क तैयार होने के बाद ग्रामीणों ने एसडीएम का भी आभार जताया है।
आपको बता दे कि पूरा मामला हैदरगढ़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत रोहना मीरापुर का है। इस पंचायत के तत्कालीन प्रधान दीपक तिवारी के द्वारा अहिरन सरैंया मजरे में एक धार्मिक स्थल जाने वाली सड़क का निर्माण बाग के किनारे से कराया था। मगर पंचायत चुनाव में हारने के बाद प्रधान ने जेसीबी मंगा कर पूरी सड़क खुदवा दी थी। जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया । एसडीएम शालिनी प्रभाकर ने दोनों पक्षों को बुलाकर मामले का हल निकाला।
दरसल बीते सोमवार को लेखपाल को भेजकर दोबारा सड़क का निर्माण कराकर ग्रामीणों की राह आसान की। इसे लेकर ग्रामीणों ने एसडीएम का भी आभार जताया है।













