‘चुना हुआ मुख्‍यमंत्री हूं, अपराधी नहीं, पता नहीं क्‍यूं स‍िंगापुर जाने से रोका जा रहा’- बोले अरव‍िंद केजरीवाल

Facebook
X
WhatsApp

द‍िल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरव‍िंद केजरीवाल ने राज्‍य व‍िधानसभा में राष्‍ट्रपत‍ि चुनाव के ल‍िए वोट डाला. वोट डालने के बाद सीएम अरव‍िंद केजरीवाल ने कहा क‍ि उम्मीद है देश को सही राष्ट्रपति मिलेगा।
इस दौरान सीएम केजरीवाल ने सिंगापुर दौरा रोके जाने पर भी अपनी प्रत‍िक्र‍िया जाह‍िर करते हुए कहा क‍ि मैं कोई अपराधी तो हूं नहीं, चुना हुआ मुख्यमंत्री हूं. मुझे क्यों रोका जा रहा है यह समझ से बाहर है।

बताते चलें क‍ि सिंगापुर में आयोजित होने वाले एक विश्व स्तरीय सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल जाने वाले थे. लेकिन केजरीवाल को सिंगापुर जाने की अभी तक अनुमति नहीं मिली है. अरविंद केजरीवाल ने इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भी लिखा है और सिंगापुर जाने की अनुमति रोकने को गलत बताया है।

सीएम केजरीवाल ने पत्र में लिखा है कि दिल्ली मॉडल को विश्व स्तरीय सम्मेलन में प्रस्तुत करने के लिए गत जून माह में सिंगापुर सरकार ने न्योता दिया था. जिसमें दुनिया भर के कई बड़े नेताओं के सामने दिल्ली मॉडल प्रस्तुत किया जाना है. आज सारी दुनिया दिल्ली मॉडल के बारे में जानना चाहती है. ये न्योता देश के लिए गौरव और मान की बात है. किसी मुख्यमंत्री को इतने महत्वपूर्ण मंच पर जाने से रोकना देशहित के खि‍लाफ है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें