रायबरेली : चोरी की घटना का अनावरण, चोरी के सामान सहित 02 अभियुक्त गिरफ्तार

Facebook
X
WhatsApp

रायबरेली : अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध कृत कार्यवाही के अन्तर्गत आज दिनांक 21 फरवरी 2022 को थाना बछरावाँ पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति चेकिंग/क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखविरखास की सूचना के आधार थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-63/2022 धारा-380,411 भादवि व मु0अ0सं0-84/2022 धारा-379,411 भादवि से सम्बंधित विवेचनात्मक कार्यवाही से प्रकाश में आये अभियुक्तगण1-प्रवेश सिंह पुत्र गुरूप्रसाद निवासी ग्राम कुशलीखेड़ा थाना बछरावाँ रायबरेली, 2-रंजन कुमार पुत्र राजकपूर मण्डल निवासी ग्राम लालूपुर थाना गोड्डा जनपद गोड्डा-झारखण्ड (हालपता-आर0सी0सी0पी0एल फैक्ट्री कैम्पस कुन्दनगंज थाना बछरावाँ रायबरेली) को चोरी के सामान 07 अदद लोहे की सरिया (प्रत्येक की लम्बाई 04 फीट), 01 अदद लोहे की चौकोर प्लेट, 01 अदद इण्डेन गैस सिलिण्डर तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल हीरो एचएफ डीलक्स वाहन संख्या-UP33AS4808 सहित थाना क्षेत्र के बगाही मोड़ से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्तों के विरूद्ध विधिक कार्यवाही करते हुये न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है तथा मोटरसाइकिल हीरो एचएफ डीलक्स वाहन संख्या-UP33AS4808 को मोटर वाहन अधिनियम की धारा-207 के अन्तर्गत सीज कर दिया गया है ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण-
1-प्रवेश सिंह पुत्र गुरूप्रसाद निवासी ग्राम कुशलीखेड़ा थाना बछरावाँ रायबरेली।
2-रंजन कुमार पुत्र राजकपूर मण्डल निवासी ग्राम लालूपुर थाना गोड्डा जनपद गोड्डा झारखण्ड हालपता-आरसीसीपीएल फैक्ट्री कैम्पस कुन्दनगंज थाना बछरावाँ रायबरेली ।
बरामदगीः-

07 अदद लोहे की सरिया {(चोरी की) (प्रत्येक की लम्बाई 04 फीट) }
01 अदद लोहे की चौकोर प्लेट (चोरी की)
01 अदद इण्डेन गैस सिलिण्डर (चोरी का)
01 अदद मोटरसाइकिल हीरो एचएफ डीलक्स वाहन संख्या-UP33AS4808 (चोरी की घटना में प्रयुक्त)
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-

1-उप-निरीक्षक श्रीबाबू थाना बछरावाँ रायबरेली ।
2-उप-निरीक्षक श्री चन्द्र प्रताप सिंह थाना बछरावाँ रायबरेली ।
3-आरक्षी श्री सतेन्द्र कुमार थाना बछरावाँ रायबरेली ।
4-आरक्षी श्री अनिल कुमार पाल थाना बछरावाँ रायबरेली ।
5-आरक्षी श्री उदित कुमार राणा थाना बछरावाँ रायबरेली ।
6-आरक्षी श्री अमित कुमार थाना बछरावाँ रायबरेली ।

रिपोर्ट : राम सुमेर

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें