चोरों ने दो घरों से नकदी जेवरात सहित लाखों का माल लेकर फरार

Facebook
X
WhatsApp

जौनपुर शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के मड़वा मोहीउद्दीनपुर गांव में हौसलाबुलंद चोरो ने  नकदी व जेवरात समेत लाखों का माल लेकर फरार हो गये।पीड़ित द्वारा  घटना के सम्बन्ध में कोतवाली पर लिखित तहरीर दी गई है।

जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी राहुल कुमार सिंह पुत्र इन्द्रासन सिंह के  मकान के पीछे की दीवाल तोड़कर चोर मकान के भीतर घुस गए,और कमरे में रखी हुई आलमारी व सन्दूक तोड़कर पचास हजार नकदी तथा लगभग ढाई लाख के सोने चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गये। सुबह मकान के भीतर जाने पर गृहस्वामी को घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने तत्काल इसकी सूचना डायल 112पुलिस को देने के साथ हीं थाना कोतवाली में लिखित तहरीर दी। क्षेत्र में हौसलाबुलंद चोरों से लोगों में भय का माहौल है।

पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। वहीं दूसरी तरफ उनके पड़ोसी गिरीश यादव के घर में दीवार फांद कर अंदर घुसे चोर 5 बक्सों को लेकर चंपत हो गए सुबह सो कर उठे परिजन कमरों में बिखरे सामान और टूटे बक्से अलमारी देखकर दंग रह गए घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई घर से कुछ दूर मक्के के खेत में टूटे बक्से बिखरे सामान मिले भुक्तभोगी के मुताबिक चोरों ने ₹5000 नकदी और तीनलाख से अधिक कीमत के जेवरात पार कर दिया पीड़ितों द्वारा घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी गई है मौके पहुंचे उप निरीक्षक मंसाराम घटना की जांच में जुटे हैं मामले में प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा

रिपोर्ट – पठान अली

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें