चोर ने दो स्थानों पर घटना को दिया अंजाम

Facebook
X
WhatsApp

तीन दुकानों में एक साथ चोरी होने पर बाबू गंज बाजार में पहला दहशत का माहौल चोरों को नहीं रहा आप पुलिस का गांव पूरा मामला ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के बाबू गंज बाजार का है जहां पर बीती रात तीन दुकानों में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया बताते चलें कि अमित ओझा वृंदावन टेलीकॉम,मुन्ना मौर्य साईकिल स्टोर,मोनू शुभम नमकीन,की दुकान में रात में सेंध काटकर लाखो का माल पार कर दिया है। जब दुकानदार सुबह दुकान खोलने गए तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई । तत्काल पीड़ित दुकानदारों ने पुलिस को सूचना दी।सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस व फोरैंसिक टीम ने मिलकर मौके की गहनता से जांच शुरू कर दी है। और वहीं दूसरी तरफ रेलवे स्टेशन निवासिनी सुधा देवी जब सुबह निकट स्थित पूजा अर्चना के लिए जा रही थी तभी दो अज्ञात बाइकसवार महिला के गले मे हाथ मार कर सोने की चैन उड़ा ले गए। महिला की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े लेकिन बाइक सवार उचक्के भाग निकले । फिलहाल ऊँचाहार कोतवाली में तहरीर दे दी गयी है। अब देखना यह है।कि ऊँचाहार पुलिस इन चोरों को पकड़ने में सफल होती है । या चोर उचक्के फिर कोई नई वारदात को अंजाम देते है ।

 

रिपोर्ट : राम सुमेर

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें