छत्तीसगढ़: बीजापुर में देर रात पुलिस कैंप पर नक्सलियों का हमला, चार जवान घायल

Facebook
X
WhatsApp

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने बड़ा हमला किया है। नक्सलियों ने बीजापुर में स्थित एक पुलिस कैंप पर हमला किया है। एएनआइ के मुताबिक, नक्सलियों ने पुलिस कैंप पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई हैं। इस हमले में पुलिस के चार जवान घायल हो गए हैं।

बस्तर आईजी ने दी जानकारी

बस्तर के आईजी पी सुंदरराज ने हमले की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि कुतरु पुलिस थाना इलाके में नक्सलियों ने जाइगुर कैंप को अपना निशाना बनाया है। उन्होंने बताया कि ये हमला रविवार रात हुआ है। आईजी ने आगे बताया कि हमले में घायल हुए जवानों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। दो जवानों की गंभीर हालत के चलते उन्हें एयरलिफ्ट कर रायपुर के अस्पताल लाया गया है।

जिला पुलिस बल के हैं तीन जवान

चार घायलों में से तीन जिला पुलिस बल बीजापुर के हैं जबकि एक जवान चौथी बटालियन छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल का है। अभी और जानकारी प्रतीक्षित है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें