जनसंख्या नियंत्रण पर SP सांसद बर्क का बेतुका बयान, ‘बच्चे पैदा करने का ताल्लुक अल्लाह से है’

Facebook
X
WhatsApp

अपने विवादित बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले समाजवादी पार्टी सांसद शफी कुर्र रहमान बर्क ने अब जनसंख्या नियंत्रण कानून लाए जाने के मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए बेतुका बयान दिया है।
सांसद शफी कुर्र रहमान बर्क ने अपने हालिया बयान में कहा, ‘औलाद पैदा करने का जाती तौर पर इंसान से कोई ताल्लुक नहीं है, बच्चे पैदा करने का ताल्लुक अल्लाह से है , अल्लाह जब बच्चा पैदा करता है तो उसके खाने-पीने का इंतजाम करके दुनिया में भेजता है।
सपा सांसद बर्क ने सरकार को नसीहत देते हुए कहा की सरकार जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाए जाने की जगह मुस्लिमों की तालीम का बंदोबस्त करें , जब मुस्लिमों को तालीम मिलेगी और हमारी कौम शिक्षित होगी तो बढ़ती आबादी की समस्या अपने आप हल हो जाएगी।
सांसद शफी कुर्र रहमान बर्क ने सरकार पर आरोप लगाया कि वह 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर इस तरह की बयानबाजी कर रही है ताकि लोगों का रुझान बीजेपी की तरफ अधिक से अधिक हो और वो लोकसभा चुनाव में उन्हें वोट करें सरकार का यह नजरिया सही नहीं है।
दरअसल यूपी सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने अपने बयान में कहा था कि प्रदेश में बढ़ती आबादी के लिए एक विशेष वर्ग जिम्मेदार है. इसी बयान पर पलटवार करते हुए बर्क ने कहा, ‘सरकार मुस्लिमों का हौसला तोड़ने के लिए कभी मुस्लिमों की आबादी कम होने की बात कहती है, तो कभी बढ़ती आबादी के लिए मुस्लिमों को जिम्मेदार बताती है. बीजेपी देश में बेरोजगारी, मंहंगाई जैसी समस्याओं से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए एक प्रोपेगेंडा के तहत इस तरह की बयान बाजी कर रही है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें