जनसंपर्क नुक्कड़ सभा चौपाल करके अपने लिए समर्थन मांगा : अतुल सिंह

Facebook
X
WhatsApp

रायबरेली : ऊंचाहार विधानसभा में कांग्रेस उम्मीदवार अतुल ने 183 विधानसभा ऊंचाहार के कमालपुर,परसीपुर,धनेही,मवई अली असकरनपुर,नन्दी का पुरवा,सरेनी,सलीमपुर,मतरमपुर ,सराय तियार,रसूलपुर,बछैयापुर में मंगलवार को करीब दो दर्जन गांव में घर-घर जनसंपर्क,नुक्कड़ सभा व चौपाल करके अपने लिए समर्थन मांगा।इस कार्यक्रम में श्री सिंह ने कहा यह लड़ाई हम आप सबकी है और ऊंचाहार के सम्मान के लिए हैं जिसके लिए मै आया हूँ आप सबके बीच।आप सभी को बता दे ऊंचाहार विधानसभा में समाजवादी पार्टी के विधायक ने विधानसभा के लोगों के साथ छलवा करने का काम किया है ऊंचाहार विधानसभा में सड़क नाली पानी के लिए लोग परेशान हैं,मौजूदा विधायक विधानसभा के रहने वाले नहीं हैं

इसलिए मुझे हर विधानसभा के लोगों का दर्द उन्हें दिखाई नहीं देता है।ऊंचाहार की जनता को धोखा देने का काम किया है,ऊंचाहार की जनता के पैसों से इन लोगों ने अपने आपको मजबूत किया है।आइए आप और हम सभी मिलकर हमारा समर्थन करें आने वाले समय में ऊंचाहार विधानसभा को सजाने का कार्य हम करेंगे एवं ऊंचाहार की सभी ब्लॉक में फैक्ट्री लगवाने का काम करवाएंगे जिससे बेरोजगारी दूर होगी।हमारा प्रयास है कि ऊंचाहार का विकास जमीनी स्तर पर हो ऊंचाहार विधानसभा के लोगों को मूलभूत सुविधाएं मिले।हम आपको बता देना चाहते हैं कि आने वाले समय में हम और ऊंचाहार विधानसभा की जनता मिलकर 183 विधानसभा ऊँचाहार को अच्छा सुलभ बनाएंगे जिससे ऊंचाहार विधानसभा चमक जाएगा आप सभी लोग मेरा समर्थन करें मैं आप सभी के क्षेत्र में लगातार 14 सालों से कार्य कर रहा हूं और करता रहूंगा।इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ता एवं सैकड़ों समर्थक मौजूद रहे।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें