जनसभा में बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी- यूपी की तरह उत्तराखंड में भी चलेगा बुलडोजर

Facebook
X
WhatsApp

चंपावत विधानसभा उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का प्रचार गरमाने के लिए शनिवार को उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंच गए हैं। टनकपुर में सीएम धामी के समर्थन में रोड शो करने के बाद सीएम योगी सहित तमाम भाजपा नेता जनसभा स्थल पहुंचे।
जनसभा स्थल पर पहुंचते ही लोगों ने योगी-योगी के नारे लगाने शुरू किए। मुख्यमंत्री धामी के चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे सीएम योगी के रोड शो के दौरान बुलडोजर फिर छाया रहा। सीएम योगी ने भी लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। इसके बाद जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम धामी ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का स्वागत व आभार व्यक्त किया। सीएम धामी ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व और जनता के आशीर्वाद से मुझे दोबारा देवभूमि की सेवा का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यूपी में हम हर दिन अपराध की खबरें सुनते थे, लेकिन योगी आदित्यनाथ जी ने ऐसा बुलडोजर चलाया कि अपराधी अब कांपते हैं। कहा कि हर गलत काम पर सीएम योगी का बुल्डोजर चलता है। धामी ने कहा कि यूपी की तरह उत्तराखंड में भी बुल्डोजर चलेगा और महाराज के बुल्डोजर का असर उत्तराखंड में भी होगा। सीएम ने चंपावत की जनता से 31 मई को भारी संख्या में मतदान करने के लिए मतदान स्थल तक पहुंचने की अपील की।

सीएम धामी चुनाव जीतेंगे इस पर कोई संदेह नहीं: योगी
जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले देवभूमि को नमन किया। कहा कि मां पूर्णागिरी का आशीर्वाद इस बार सीएम धामी को मिलेगा। योगी ने कहा कि चंपावत की जनता के पास इस बार एक बड़ा अवसर है। इस क्षेत्र के विकास के लिए यहां की जनता को सीएम धामी को अपना समर्थन देना होगा। कहा कि देवभूमि का विकास आज हर कोई देख रहा है। चारधाम यात्रा के लिए पूरे देश से श्रद्धालु उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। सीएम योगी ने कहा कि धामी चुनाव जीतेंगे इस बात पर कोई संदेह नहीं है, लेकिन जब तक सफलता हाथ में न आ जाए तब तक हमारा प्रयास जारी रहना चाहिए। कहा कि चंपावत अपनी 25 वर्ष की यात्रा पूरी कर रहा है, और ऐसे में मुख्यमंत्री चंपावत का जनता को विकास की ओर से ले जाने के लिए यहां आए हैं।

योगी के दौरे से प्रचार में जुटी रहे भाजपाई उत्साहित
योगी के दौरे से प्रचार में जुटी रहे भाजपाई उत्साहित है। पार्टी का कहना कि योगी के दौरे के बाद प्रचंड जीत पर मुहर लगेगी। प्रचार के आखिरी दौर में मुख्यमंत्री धामी ने भी समर में मोर्चा संभाल लिया है। भाजपा के सभी पदाधिकारियों, सरकार के कई मंत्रियों और प्रमुख नेताओं ने चंपावत में डेरा जमा रखा है। जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है, प्रचार जोर पकड़ रहा है। स्टार प्रचारक के तौर पर शनिवार को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी चंपावत पहुंचे हैं।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें