जम्मू-कश्मीरः सभी जिलों में पुलिस को अलर्ट रहने व चौकसी बढ़ाने का आदेश, डोडा और किश्तवाड़ में आतंकी हमले का अंदेशा

Facebook
X
WhatsApp

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सभी जिलों के एसएसपी को सतर्क रहने व नाकों पर चौकसी बढ़ाने का आदेश जारी किया है. सूत्रों के अनुसार रामबन, किश्तवाड़ और डोडा जिले में आतंकी हमले की ज्यादा आशंका है. यही कारण है कि बुधवार से किश्तवाड़ में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन जारी है. वहीं गुरुवार को जम्मू-कश्मीर पुलिस के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मुकेश सिंह आज किश्तवाड़ पहुंचे हुए हैं. जिले के सभी पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की जा रही है. हिमाचल प्रदेश और कश्मीर से सटे किश्तवाड़ जिले के इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सुरक्षा एजेंसियों के इनपुट पर सुरक्षाबलों ने बुधवार को शहर में तलाशी अभियान चलाया. बस स्टैंड और साथ सटे क्षेत्रों को भी खंगाला गया. हर आने-जाने वाले की तलाशी के साथ ही वहां खड़े वाहनों की जांच की. वहीं बुधवार देर रात को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के अलोचीबाग इलाके में आतंकवादियों ने पुलिस की गाड़ी पर निशाना बनाते हुए फायरिंग कर दी और फिर फरार हो गए. राहत की बात यह थी कि किसी भी पुलिसकर्मी को चोट नहीं आई।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक आतंकवादियों ने अंधेरे का फायदा उठाया और भागने में कामयाब रहे. कश्मीर संभाग की पुलिस ने ट्वीट कर बताया, ‘श्रीनगर के अलोचीबाग इलाके में आतंकवादियों ने एक गाड़ी में सवार पुलिस पार्टी पर फायरिंग की. पुलिस दल ने आतंकवादियों के हमले का माकूल जवाब दिया. पुलिस की जवाबी कार्रवाई को देखते हुए आतंकवादी मौके से भाग गए।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें