जम्मू-कश्मीर में खाई में गिरी बस, 11 की मौत…कई घायल

Facebook
X
WhatsApp

जम्मू-कश्मीर: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में बुधवार सुबह भीषण हादसे की घटना हुई है। यहां बस खाई में गिरने से 11 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 8 यात्री घायल हुए हैं। हादसा उस वक्त हुआ जब बस पुंछ जिले के ही सौजियां से मंडी जा रही थी।
स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस व सेना को सूचना दी, जिसके बाद फौरन ही बचाव अभियान शुरू कर दिया। हादसे में घायल यात्रियों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

वहीं, इस हादसे पर दुख जताते हुए उपराज्यपाल ने मरने वालों के परिजनों के लिए मुआवजे का भी ऐलान किया।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें