शाहजहांपुर की जलालाबाद विधानसभा से पूर्व विधायक तथा सपा के प्रत्याशी नीरज मौर्य के कलान नगर स्थित चुनाव कार्यालय का रविवार को उद्घाटन हुआ। सपा नेता व एमएलसी अमित यादव ‘रिंकू’ ने फीता काटकर उद्घाटन किया। पूर्व विधायक एवं सपा प्रत्याशी नीरज मौर्य ने संबोधित करते हुए कहा कि इस बार भी सपा की जीत होगी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने भाजपा भर हल्लाबोल हुए कहा कि इन भाजपा के लोगों ने एक जुमला फेंका था कि देश से काला धन निकलेगें। सभी के खाते में 15-15 हजार रुपये आएंगे। लेकिन किसी के खाते में एक भी रुपया नहीं आया। मौर्य ने कार्यकर्ताओं से कहा कि इन भाजपा के झूठे लोगों को सबक सिखाने के लिए 14 फरवरी को साइकिल का बटन दबाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का काम करें। आपका वोट आपका सबसे बड़ा हथियार है।
रिपोर्ट : सोनू शर्मा









