उत्तराखंड में पुष्कर धामी और उनके 8 मंत्रियों में से जो चेहरे लगातार दोबारा मंत्री बने हैं, उनके पूर्व के विभाग यथावत रखे जा सकते हैं. उत्तराखंड के मंत्रियों के पोर्टफोलियो तय किए जाने से जुड़ी बड़ी खबर सूत्रों के हवाले से आई है और बताया गया है कि सतपाल महाराज धनसिंह रावत और रेखा आर्या के पहले के ही विभागों को बरकरार रखा जा सकता है. सूत्र ये भी बता रहे हैं कि इस बार सरकार में सुबोध उनियाल (Subodh के पहले के दायित्वों को बरकरार रखते हुए कद भी बढ़ाया जा सकता है. इधर, सीएम धामी ने मीडिया से बात करते हुए बीजेपी सरकार का विजन भी बताया.
उत्तराखंड में नयी कैबिनेट की पहली बैठक आज 24 मार्च की शाम होने जा रही है. बताया जा रहा है कि इस बैठक में यूनिफॉर्म सिविल कोड को लागू किए जाने की कवायद शुरू करने के साथ ही विधानसभा सत्र की तारीख तय की जा सकती है. इस बारे में मीडिया से बात करते हुए धामी ने कहा कि भाजपा ने अपने चुनावी घोषणापत्र में जो कुछ कहा था, हर उस वादे को पूरा किया जाएगा और बैठक में ऐसे तमाम मुद्दों पर चर्चा होगी. सूत्रों के हवाले से इस बैठक में मंत्रियों के पोर्टफोलियो को लेकर भी बातचीत हो सकती है.
रिपीट किए गए मंत्रियों के विभाग रिपीट किए जाने की सूचनाओं के बीच सूत्र ये भी बता रहे हैं कि नये चेहरों को कौन से विभाग दिए जा सकते हैं.
सौरभ बहुगुणा को समाज कल्याण और परिवहन विभाग की ज़िम्मेदारी दी जा सकती है.
प्रेमचंद अग्रवाल को आबकारी और संसदीय कार्य जैसे दायित्व सौंपे जा सकते हैं.* चंदन राम दास (को ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभागों का ज़िम्मदा दिया जा सकता है.









