जहांगीरपुरी अतिक्रमण: आदेश के बावजूद कार्रवाई जारी, फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता के वकील

Facebook
X
WhatsApp

उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने हिंसा के बाद बुधवार को जहांगीरपुरी में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया था। जिसके खिलाफ कुछ लोग सुप्रीम कोर्ट गए थे। मामले में सभी पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने नगर निगम को यथास्थिति बराकरार रखने का आदेश दिया। साथ ही मामले की अगली सुनवाई गुरुवार को तय की। इसके बावजूद जहांगीरपुरी में नगर निगम की कार्रवाई जारी रही। जिस पर याचिकाकर्ता के वकील ने फिर से कोर्ट के संज्ञान में ये मामला लाया है।
दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने यथास्थिति बनाए रखने का आदेश तो दे दिया था, लेकिन उसकी कापी नगर निगम के अधिकारियों को नहीं मिली थी। जिस वजह से उन्होंने कार्रवाई रखी। इस पर याचिकाकर्ता के वकील ने दोबारा से कोर्ट का रुख किया और वहां अभियान जारी रखने की बात बताई। इस पर CJI ने सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री से उत्तरी दिल्ली के मेयर, उत्तरी DMC आयुक्त और दिल्ली पुलिस आयुक्त को यथास्थिति के बारे में सूचित करने को कहा है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें