जहांगीरपुरी हिंसा पर बोले दिल्ली पुलिस कमिश्नर- अब तक 23 गिरफ्तार, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

Facebook
X
WhatsApp

जहांगीरपुरी हिंसा पर दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग सोशल मीडिया के जरिए शांति भंग करने की कोशिश कर रहे हैं, हम सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं और गलत सूचना फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जनता अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि अब तक 23 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। घटना के दौरान पुलिस कर्मियों और एक नागरिक सहित 9 लोग घायल हो गए। सीसीटीवी फुटेज और डिजिटल मीडिया का विश्लेषण किया जा रहा है। एफएसएल टीमों ने आज अपराध स्थल का दौरा भी किया है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें