जहांगीर अली खान को गोद में पकड़े भीड़ से बचाती दिखीं करीना कपूर

Facebook
X
WhatsApp

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान इन दिनों अपने छोटे बेटे जहांगीर अली खान के साथ स्पॉट हो रही हैं. जहांगीर अली को प्यार से लोग जेह भी बुलाते हैं. हाल ही में करीना की जहांगीर के साथ एक प्यारी सी तस्वीर वायरल हो रही है. फोटो में करीना जेह को अपनी गोद में पकड़ी हुई हैं. तैमूर की तरह जेह की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

मशहूर फोटोग्राफर विरल भयानी ने कुछ देर पहले ही करीना कपूर खान और जहांगीर अली खान की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है. तस्वीर में देखा जा सकता है कि करीना जहांगीर को गोद में पकड़े हुए हैं और उनके सिर पर किस कर रही हैं. करीना के आस-पास काफी भीड़ दिखाई दे रही है, उस दौरान बेबो अपने लाड़ले को भीड़ से बचाती हुई दिखाई दे रही हैं. जहांगीर को इस तरह लाड लड़ाते और लोगों से बचाते देख लोग करीना की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

इससे पहले करीना ने जहांगीर के छह महीने पूरे होने पर एक खूबसूरत तस्वीर के साथ पोस्ट शेयर किया था. इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘आपको हमेशा प्यार, खुशी और साहस मिले… मेरी जिंदगी को 6 महीने होने की शुभकामनाएं.’ इसके साथ उन्होंने अपने कैप्शन में कई सारे दिल वाले इमोजी भी शामिल किए थे. हाल ही में करीना कपूर खान अपने दोनों बेटे तैमूर अली खान जेह अली खान और पति सैफ अली खान के साथ मालदीव से छुट्टियां मना कर वापस आई हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना कपूर आमिर खान के साथ ‘लाल सिंह चड्ढा’ में नजर आने वाली हैं. आमिर-करीना कपूर की ये फिल्म टॉम हैंक्स की मूवी फॉरेस्ट गंप पर बेस्ड है. ये फिल्म का हिंदी रीमेक है. करीना कपूर खान और आमिर की जोड़ी इससे पहले भी स्क्रीन पर देखी जा चुकी है. करीना कपूर की इस फिल्म की रिलीज का इंतजार उनके फैंस को लंबे समय है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें