आपने अगर फिल्मों में जेल देखा होगा तो जानते होंगे कि जेल किसी काल कोठरी से कम नहीं होते हैं. वैसे असल में भी जेलों की हालत ऐसी ही होती है. वो अंधेरे कमरे जैसे होते हैं जिसमें बेहद डिम लाइटें जलती हैं. जहां रहकर कोई भी डिप्रेस मेहसूस करने लगेगा. मगर हाल ही में एक कैदी सोशल मीडिया पर काफी फेमस हो रहा है जिसने अपने जेल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया है.
रिपोर्ट के अनुसार एचएमपी लिविंग के नाम से फेमस एक शख्स टिकटॉक पर अपने वीडियोज शेयर करता रहता है. रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है वीडियो की. रिपोर्ट के अनुसार हाल ही में शख्स ने अपने जेल के कमरे का एक वीडियो शेयर किया है जिसे देखकर लग रहा है कि उसका कमरा किसी होटल के कमरे से कम नहीं है. कमरे में एक स्मार्ट टीवी लगा हुआ, स्पीकर सिस्टम है, लैंडलाइन फोन है, एयर ह्यूमिडिफायर लेदर सीट, अच्छा बिस्तर आदि रखे हुए हैं. ये सब देखकर हर कोई दंग हो जा रहा है. शख्स ने कहा कि उसका रूम होटल के कमरे से कम नहीं है
एक महिला ने कमेंट कर कहा कि वो अपने बच्चों के साथ जमीन पर सोती है. वीडियो देखकर उसे लग रहा है कि वो भी जुर्म करे और ऐसी आरमदायक जिंदगी बिताए. जबकि एक महिला ने कहा कि उसे विश्वास ही नहीं हो रहा है कि वो कैदी के ऐश-ओ-आराम के लिए टैक्स भरती है. एक ने कहा कि उसका भाई गरीबी में मर गया और किसी ने भी नहीं देखा.









