जॉन अब्राहम को ‘Attack’ प्रेस कांफ्रेंस में इस बात पर आया गुस्सा, बोले

Facebook
X
WhatsApp

जॉन अब्राहम इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘अटैक’ का दिल खोल कर प्रमोशन कर रहे हैं. उनकी ये फिल्म 1 अप्रैल को सिनेमाघरों में आएगी. हालांकि इसी बीच जॉन को लेकर एक निगेटिव खबर आ रही हैं. ऐसा कहा जा रहा है कि ‘अटैक’ एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान उन्होंने गुस्से में एक जर्नलिस्ट को काफी बुरा भला कह दिया. उन्होंने इवेंट में जर्नलिस्ट को ‘डम’ कहकर बुलाया. इसके अलावा उन्होंने उसे ये भी कहा कि लगता आप अपना दिमाग घर पर छोड़कर आ गए है।

गौरतलब है कि जॉन अब्राहम की ‘अटैक ‘ को डायरेक्टर लक्ष्य राज आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं. फिल्म में जॉन के अलावा रकुल प्रीत सिंह जैकलीन फर्नांडिस,प्रकाश राज और रत्ना पाठक शाह भी हैं. ये सभी सितारे फिल्म के प्रमोशन में लगे हुए हैं. फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसे देखने के बाद ये उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में एक बार फिर जॉन बॉक्स ऑफिस पर धमाल करने वाले हैं।

‘अटैक’ प्रमोशनल इवेंट के दौरान जॉन से जब ये पूछा गया, “आपकी फिल्मों में एक्शन का ओवरडोज़ होता है. यह तब तक अच्छा लगता है जब तक आप चार या पांच लोगों से फाइट करते हुए दिखते हैं लेकिन हद तो तब हो जाती है जब आप स्क्रीन पर अकेले 200 लोगों से लड़ते हुए दिखते हैं, इसके अलावा बाइक फेंकना और अपने हाथों से हेलिकॉप्टर रोकना ये सब थोड़ा ओवरडोज एक्शन लगता है” . हालांकि सवाल के बीच में टपकते हुए जर्नलिस्ट को रोकते हुए कहते हैं, ”क्या आपका सवाल ‘अटैक’ से रिलेटेड है.” तब जर्नलिस्ट उन्हें क्लियर करता है कि ये सवाल उनकी फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ के बारे में था. इस पर जॉन कहते हैं, “मुझे खेद है कि मैं तो ‘अटैक’ की बात कर रहा हूं, अगर आपको इसे समस्या है तो मैं क्षमा करें. मैंने वाकई में आपको हर्ट किया है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें