जौनपुर : आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने 3 बच्चों की मौत पर जताया दुःख

Facebook
X
WhatsApp

शाहगंज जौनपुर जहरुद्दीनपुर में विगत दिनों हुई तालाब में डूबने से तीन बच्चो की मृत्यु पर आम आदमी पार्टी का प्रतिनिधि मंडल पीड़ित परिवारों के घर पहुंचा तथा प्रत्येक जरूरत मुसीबत में सदैव सहयोग करने का आश्वासन देते हुए जिला उपाध्यक्ष गालिब सेख ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच करने की वकालत की एव वही प्रदेश सचिव विवेक यादव ने गरीब मजबूर बेबस लाचार वर्ग की लड़ाई सदैव लड़ने का आश्वासन देते हुए परिवार को इस मुसीबत के समय न्यायिक कार्यवाही में होने वाले खर्च का बीड़ा उठाने की बात कही , किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव विजय गुप्ता जी ने उनकी आपबीती सुनते हुए किसानों के परिवार में होने वाले किसी भी प्रकार की आपदा पर दुख व्यक्त करते हुए उक्त किसान परिवार को सदैव सहयोग करने का आश्वासन दिया प्रतिनिधि मंडल में , युवा नेता विनोद प्रजापति , मो० अबूशाद ,मुमताज अहमद , योगेंद्र यादव ,शौकत अली वसीम अहमद आदि शामिल रहे

रिपोर्ट -पठान अली

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें