जौनपुर के खुटहन थाने का सिपाही बने युवा कल्याण अधिकारी

Facebook
X
WhatsApp

जौनपुर में खुटहन स्थानीय थाने पर तैनात आरक्षी अतुल कुमार सेवारत रहते हुए लोअर पीसीएस की परीक्षा पास कर यह दिखा दिया कि हम दृढ़ संकल्पित होकर लक्ष्य को हासिल करने का प्रयास करें तो कितना भी अवरोध क्यों न हो सफलता अवश्य मिलेगी। बाराबंकी जनपद के मूल निवासी अतुल 2019 बैच के आरक्षी है। तैनाती खुटहन थाने पर है। उन्हें युवा समाज कल्याण अधिकारी बनाए जाने से थाने के पूरे स्टाप में खुशी की लहर व्याप्त है। प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर मधूप सिंह, उपनिरीक्षक राजीव मल्ल, राम आसरे यादव, रणजीत उपाध्याय उपनिरीक्षक पीआरबी प्रभारी यशवंत सिंह आदि ने उनकी इस सफलता पर खुशी जाहिर की है।

रिपोर्ट – पठान अली

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें