जौनपुर : टिकट कालाबाजारी में तीन गिरफ्तार ,आरपीएफ व सीआईबी ने की करवाई

Facebook
X
WhatsApp

जौनपुर : सीआईबी लखनऊ व आरपीएफ की संयुक्त टीम ने रविवार को नगर के फैजाबाद मार्ग स्थित दो टूर एवं ट्रेवल्स पर छापा मारकर स्थानीय रेलवे स्टेशन के विंडो से अवैध रूप से निकाला गया 22 आरक्षित टिकट को बरामद करते हुए रेल टिकट की कालाबाजारी कर रहे तीन दलाल को गिरफ्तार कर रेलवे एक्ट अधिनियम की धारा में चालान कर दिया। सीआईबी लखनऊ के सब इंस्पेक्टर निलेश कुमार यादव, जावेद खान व आरपीएफ प्रभारी अनूप सिन्हा की संयुक्त टीम ने रविवार को मुखबिर की सूचना पर नगर के फैजाबाद मार्ग (पान दरीबा) स्थित आदशर््ा टूर एंड ट्रेवल्स पर छापेमारी कर लगभग 18 हजार रूपये का आरक्षित नौ विंडो टिकट बरामद करते हुए संचालक अजीत पुत्र कन्हैयालाल व नेहाल पुत्र कैलाश निवासी पान दरीबा को गिरफ्तार कर लिया। इसी तरह फैजाबाद मार्ग स्थित युवराज टूर एंड ट्रेवल्स पर छापेमारी कर 13 विंडो टिकट जिसकी कीमत लगभग 19 हजार रूपये का अवैध टिकट बरामद करते हुए संचालक शैलेंद्र यादव उर्फ रिंकू पुत्र रामलाल निवासी पवई आजमगढ़ को गिरफ्तार कर रेलवे एक्ट अधिनियम की धारा में चालान न्यायालय भेज दिया।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें