जौनपुर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

Facebook
X
WhatsApp

जौनपुर: शाहगंज अहमदाबाद से वाराणसी जा रही साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन शनिवार की सुबह करीब साढे आठ बजे बेलवाई आउटर सिग्नल से गुजर रही थी कि अचानक एक युवक ट्रेन के सामने कूद गया युवक को बचाने के प्रयास में ट्रेन ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाई, युवक तो नहीं बच सका पर ट्रेन का इंजन फेल हो गया। काफ़ी देर बाद तुलसी नगर रेलवे स्टेशन पर खड़ी टाटा अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन ट्रेन से जोड़कर शाहगंज रेलवे स्टेशन पर लाया गया जहां से करीब साढे तीन घंटा बाद साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन गंतव्य को रवाना हुई। इस बीच तीन और ट्रेन विलंबित हुई।

1 1831

अहमदाबाद वाराणसी एक्सप्रेस ट्रेन शनिवार की सुबह करीब सवा आठ बजे बेलवाई आउटर सिग्नल के समीप पहुंची थी कि अचानक एक युवक ट्रेन के सामने कूद गया उसे बचाने के चक्कर में ट्रेन के ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगा दी, अभी ट्रेन रुकी भी नही थीं कि उससे पहले ट्रेन की चपेट में आ जाने से युवक की कटकर मौत हो गई। उधर इमरजेंसी ब्रेक लगने की वजह से ट्रेन की पाइप फट गई और इंजन फेल हो गया। मामले की जानकारी मिलने पर रेल महकमा सक्रिय हुआ और तुलसी नगर में खड़ी टाटा अमृतसर ट्रेन का इंजन भेजकर साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन को शाहगंज पहुंचाया गया, जहां करीब 3:30 घंटे के विलंब से साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई। इंजन के रेलवे ट्रैक पर फेल होने की वजह से किसान एक्सप्रेस, टाटा अमृतसर कैफियात एक्सप्रेस भी विलंबित हुई, जिसके चलते यात्री गण हलकान रहे।

2 299

ट्रेन से कटे मृतक युवक की शिनाख्त हरकेश यादव (20) पुत्र लाल बहादुर, निवासी छभवां शाहगंज के रूप में हुई। मृतक मां-बाप का एकलौता पुत्र था। मौत की खबर मिलने पर मृतक परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई जुट गई है

रिपोर्ट: पठान अली

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें