जौनपुर : पैरामिलेट्री फोर्स व पुलिस नेफ्लैग मार्च कर निडर होकर मतदान करने की किया अपील

Facebook
X
WhatsApp

जौनपुर : शाहगंज विधान सभा का चुनाव शांति पूर्वक संपन्न कराये जाने को लेकर पुलिस प्रशासन कोई भी कसर बाकी नहीं छोड़ रहा है। मंगलवार को शाहगंज क्षेत्र के विभिन्न बाजारों मे पुलिस व पैरामिलिट्री के जवानो के द्वारा संयुक्त रूप से फ्लैगमार्च निकाला गया। लाउड हेरर के माध्यम से लोगों से निडर होकर मतदान करने की अपील के साथ साथ शांति व्यवस्था में खलल डालने की नीयत वाले तत्वो को चेतावनी भी दी गयी।

क्षेत्राधिकारी अंकित कुमार व प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार आर्य के नेतृत्व में पुलिस और पैरामिलिट्री के छह दर्जन से अधिक जवानो ने पूरे कस्बा का भ्रमण करने के बाद उनका काफिला बड़ागांव बाजार पहुंचा। वहाँ पर लखनऊ बलिया मार्ग स्थित वारिस टेंट हाउस से होते हुए बड़ागांव बाईपास मार्ग से पूरे गांव का भ्रमण करते बाजार से निकलकर रामलीला के रास्ते बजरंग नगर चौराहा से हुसैनाबाद गांव के लिए रवाना हो गए वहां पर भी पूरे गांव का भ्रमण कर रूट मार्च किया। इस दौरान पुलिस ने जहाँ खाकी की ताकत का प्रदर्शन कर अराजकतत्वो को चेतावनी दिया। और लोगों से निडर होकर मतदान की अपील भी किया।

फ्लैग मार्च के दौरान उपनिरीक्षक प्रभु नाथ यादव,राज कुमार यादव, विकेश चौहान, कौशल, समेत अधिक पुलिस के जवान उपस्थित रहे। मैं ग्रामीण क्षेत्र में रूट मार्च में बड़ागांव ग्राम प्रधान सुरेश चंद ने भरपूर सहयोग दिया और ग्रामीणों को आश्वासन दिया क्षेत्र की शांति व्यवस्था काम करने में प्रशासन का सहयोग करें।

रिपोर्ट:  पठान अली 

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें