जौनपुर, खुटहन थाना क्षेत्र के जमालुद्दीनपुर गांव में मंगलवार की भोर धान के खेत में गिरे विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आकर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। इसी तार के स्पर्श से एक नीलगाय और जंगली सूअर की भी मौत हो गई। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने विभाग में फोन कर सप्लाई बंद कराया। वहीं जानकारी होने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस हादसे के बारे में पूछताछ कर रही है। वही जमालुद्दीनपुर गांव निवासी नंदलाल वर्मा के खेत में लगे खंभे से 440 वोल्ट मेल लाइन सप्लाई का बिजली का तार गया है। रात में किसी समय एक फेस का तार टूटकर खेत में गिर गया। जानकारी के मुताबिक,बताया जा रहा है कि इसी गांव के तकिया मजरा निवासी 20 वर्षीय फरहान पुत्र उमर फारुक शौच को जा रहा था।
रिपोर्ट – राकेश यादव
Post Views: 3









