जौनपुर: शाहगंज श्रीराम लीला समिति शाहगंज के तत्वाधान में मंगलवार की देर शाम श्रीराम लीला भवन पर रामभक्तों द्वारा सुन्दर काण्ड पाठ का आयोजन सम्पन्न हुआ। उसके बाद सभी ने मर्यादापुरुषोत्तम श्रीराम की आरती की और पूजन संपन्न हुआ। नए सत्र के लीला मंचन की तैयारियों में जुटे नवनिर्वाचित अध्यक्ष राम नारायन अग्रहरि ने प्रभु की आरती के बाद अपनी कार्यकारिणी के मुख्य पदों पर चयनित पदाधिकारियों के नाम की घोषणा की, जबकि कुछ पदों पर चयन अभी शेष है।
सर्व प्रथम समिति के मार्गदर्शक मंच की घोषणा करते हुए अध्यक्ष ने बताया कि जवाहरलाल अग्रहरि, ओमप्रकाश जायसवाल, अशोक अग्रहरि (पल्लू), शीतल अग्रवाल और हरकचंद जायसवाल को समिति का मार्गदर्शक चुना गया है। समिति के महामंत्री विनोद अग्रहरि हैं, वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामप्रसाद मोदनवाल और फिरतुराम यादव, उपाध्यक्ष पद पर राजकुमार अग्रहरि (रेडीमेड व्यवसाई), कमलेश अग्रहरि (बर्तन व्यवसाई), दिनेश अग्रहरि बिज्जू, नरेन्द्र कुमार गुड्डू, रचित चौरसिया और मंत्री पद पर अनिल अग्रहरि (मेन रोड), अजय कुमार पप्पू, सुनील कुमार सुड्डू और अश्विनी अग्रहरि चयनित हुए हैं। कोषाध्यक्ष सीए विजेंद्र अग्रहरि, सह कोषाध्यक्ष के रूप में वैभव अग्रहरि और कालीचरण जायसवाल, व्ववस्था प्रमुख घनश्याम जायसवाल, लीला प्रमुख इंदूनाथ पाण्डे रहेंगे। संगठन मंत्री मनोज कुमार मोदनवाल और भरत अग्रहरि रहेंगे। आय व्यय निरिक्षक रामप्रसाद मोदनवाल, विधिक सलाहकार अधिवक्ता महेन्द्र वर्मा और लालचंद विश्वकर्मा, मीडिया प्रभारी नीरज अग्रहरि और दीपक सिंह, विज्ञापन प्रमुख सर्वेश चौरसिया और कार्यालय प्रमुख गिरधारी अग्रहरि, सुचना मंत्री शिवकुमार शर्मा को नियुक्त किया गया है।
रिपोर्ट – पठान अली









