क्षेत्र के लोगों से प्राचार्य ने कहा की संस्कृत की संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए किया आग्रह
गोरखपुर के खज़नी क्षेत्र मैं आने वाले संस्कृत विद्यालय झौवा धर्मनगर संस्कृत महाविधालय में आज 15 अगस्त को हुआ ध्वजारोहण कार्यक्रम। इस अवसर पर प्रचार्या किरन त्रिपाठी ने यह कहा की आज के समय में हम अपने देववाणी संस्कृत को कही भूलते जा रहे है, हम जिस तरह आधुनिक युग की तरफ अपने बच्चों को ले जा रहे है, ऐसे समय में संस्कृत का विकास हो पाना कदाचित् संभव नहीं है। किरन त्रिपाठी ने कहा की हम संस्कृत के विकास की बात तो करते है लेकिन वही अपने बच्चों को इस देववाणी से दूर ले जा रहे है, उन्होंने ने कहा की हम अपनी संस्कृति का विकास सिर्फ संस्कृत से ही संभव कर सकते है। इस अवसर पर सहायक अध्यापक रामचंद्र चंद, राजेन्द्र त्रिपाठी, प्रभा देवी के साथ विधालय के व्यवस्थापक शक्तिधर शुक्ला के साथ छात्र छात्राएँ रहे मौजुद।










