टोक्यो ओलंपिक में मेडल पाने वाले खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार से सम्मानित करेगी योगी सरकार

Facebook
X
WhatsApp

गोरखपुर में खिलाड़ी प्रतिभा सम्मान समारोह में उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बताया कि 19 अगस्त को टोक्यो ओलंपिक में भारत के लिए स्वर्ण पदक जितने वाले खिलाड़ी को राज्य सरकार की तरफ से 2 करोड़ रुपए। इसके अलावा रजक पदक विजेता को डेढ़ करोड़ रुपए, कांस्य पदक विजेता और हॉकी टीम के खिलाड़ी को 1 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। वहीं, महिला हॉकी टीम को भी 50 लाख रुपए दिए जाएंगे।

आठ अगस्त को टोक्यो ओलंपिक का समापन हो गया। टोक्यो ओलंपिक में भारत ने एक स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य पदकों के साथ अब तक के ओलंपिक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। टोक्यो में भारत ने एथलेटिक्स (स्वर्ण), वेटलिफ़्टिंग (रजत), कुश्ती (एक रजत, एक कांस्य), हॉकी (कांस्य), बैडमिंटन (कांस्य) और बॉक्सिंग (कांस्य) में पदक हासिल किए। भारतीय टीम ने 13 साल बाद ओलंपिक में स्वर्ण पदक हासिल किया। टोक्यो में नीरज चोपड़ा ने भारत को स्वर्ण पदक दिलाया। उन्होंने 87.58 मीटर जैबलिन थ्रो (भाला फेंक) के साथ भारत की झोली में यह स्वर्ण पदक डाला। नीरज चोपड़ा पहली बार ओलंपिक खेलों में भाग ले रहे थे।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें