भारत के सूरमा खिलाड़ी टोक्यो ओलिंपिक में अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन कर भारत लौटे हैं। इस बार के ओलिंपिक में भारतीय ने मेडल जीतने के मामले में पिछले अपने सारे रिकॉड को तोड़ा और सबसे यादगार पलों के साथ भारत लौटे। भारत में एयरपोर्ट पर चैंपियन खिलाड़ियों का स्वागत बहुत शानदार हुआ।
भारत ने इस बार के ओलिंपिक में कुल 7 पदक जीते जो लंदन ओलिंपिक में हासिल किए गए 6 से एक ज्यादा रहे। एथलीट नीरज चोपड़ा ने भालाफेंक में गोल्ड मेडल हासिल किया। भारत की एथलीट टीम के स्वदेश वापसी की जानकारी साई ने सभी खिलाड़ी के एयरपोर्ट पर ली गई हमारे चैंपियन सभी एथलेटिक्स टीम टोक्यो 2020 से वापस लौट चुकी है। चलो अपने चैंपियन का स्वागत पूरे जोश और उत्साह के साथ करें।
पहलवान रवि दहिया और भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने सिल्वर मेडल भारत की झोली में डाला। भारत की झोली में इस बार का पहला पदक मीराबाई ने ही डाला था। इसके बाद बैंडमिनटन खिलाड़ी पीवी सिंधु, बॉक्सर लवलीना और बाकी पदक एक एक कर खिलाड़ियों ने हासिल किए। इस बार भारत की महिला और पुरुष दोनों ही हॉकी टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। पुरुष टीम ने कांस्य पदक जीता जबकि महिला टीम करीबी मुकाबले में हार गई।
ओलिंपिक में पदक जीतने वाले चैंपियन खिलाड़ी
नीरज चोपड़ा- एथलेटिक्स- मेन्स जैवलिन थ्रो- गोल्ड मेडल
मीराबाई चानू- वेट लिफ्टिंग- वूमेन्स 49 किलो- सिल्वर मेडल
रवि कुमार दाहिया- रेसलिंग- मेन्स फ्रीस्टाइल- सिल्वर मेडल
पीवी सिंधू- बैडमिंटन- वूमेन्स सिंगल्स- ब्रॉन्ज मेडल
लवलीना बोरगोहेन- बॉक्सिंग- वूमेन्स वेल्टरवेट- ब्रॉन्ज मेडल
इंडियन मेन्स हॉकी टीम- फील्ड हॉकी- मेन्स टूर्नामेंट- ब्रॉन्ज मेडल
बजरंग पूनिया- रेसलिंग- मेन्स फ्रीस्टाइल 65 किलो- ब्रॉन्ज मेडल









