ट्रांसफर पोस्टिंग नियमावली को ताक पर रखकर 20 वर्षों से जमे कर्मचारी

Facebook
X
WhatsApp

बछरावां रायबरेली — एक तरफ प्रदेश सरकार पूरे प्रदेश में ट्रांसफर पोस्टिंग नियमावली के अनुसार सभी विभागों में ट्रांसफर पोस्टिंग अभियान चलाकर किया जा रहा है। ट्रांसफर पोस्टिंग नियमावली के अनुसार सभी विभागों में कार्यरत कर्मचारी तीन वर्ष तक एक स्थान पर पोस्टिंग के उपरांत ट्रांसफर किए जाने का नियम है। वहीं दूसरी तरफ बछरावां ब्लॉक में 20 वर्षों से अधिक समय से लगभग आधा दर्जन कर्मचारी पर कोई ट्रांसफर पोस्टिंग नियमावली नहीं लागू होती है और ट्रांसफर पोस्टिंग नियमावली को मुंह चिढ़ा कर सत्ता के रसूख और जिले के आला अधिकारियों व प्रदेश के अधिकारियों की रहनुमाई में एक ही स्थान पर जमकर अपनी ड्यूटी के दौरान आने वाले आम जनमानस को रौब दिखाकर सरकारी योजनाओं का मटिया मेट करने में कोई कोर कसर यह कर्मचारी नहीं छोड़ रहे हैं। सबसे खराब स्थिति कृषि विभाग और पंचायती राज विभाग के कर्मचारियों की है बछरावां ब्लॉक में कृषि बीज विभाग में 20 वर्षों से अधिक समय से जमे प्रभारी वीरेंद्र सिंह का आलम तो यह है कि जब भी स्थानांतरण होता है तो मेडिकल लीव लेकर 3 से 6 महीने तक घर पर आराम फरमाते हैं और फिर पुनः आकर चार्ज संभाल लेते हैं। यही नहीं बछरावां ब्लॉक में बाबू प्रदीप बाजपेई और जल निगम में प्रमोद शुक्ला सहित दर्जनों ऐसे कर्मचारी हैं। जिन पर ट्रांसफर पोस्टिंग का नियम लागू ही नहीं होता है यह अधिकारियों की सेटिंग गेटिंग और जनप्रतिनिधियों के रहनुमाई पर इनका स्थानांतरण करने की जिले से लेकर प्रदेश के अधिकारी भी नजरें बचाते रहते हैं यही नहीं बछरावां विकास क्षेत्र में शिक्षा, चिकित्सा अन्य विभागों में भी इसी तरह के कई दर्जन कर्मचारी का स्थानांतरण के बाद पुनः यहीं जमे हुए हैं लोगों में आम चर्चा है कि इनकी रसूख के आगे सरकार की स्थानांतरण नियमावली भी इनका स्थानांतरण करने में फेल साबित हो रही है। क्या इनका स्थानांतरण इस योगी सरकार के महा स्थानांतरण अभियान में स्थानांतरण संभव है या नहीं यह आम जनमानस में चर्चा का विषय बना हुआ है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें