डांसर सपना चौधरी पहुंची लखनऊ, आज कोर्ट में कर सकती हैं सरेंडर

Facebook
X
WhatsApp

लखनऊ. हरियाणवी डांस डांसर सपना चौधरी मंगलवार को लखनऊ के एसीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर सकती हैं. मिल रही जानकारी के मुताबिक सपना चौधरी सोमवार शाम लखनऊ पहुंची है. बता दें कि लखनऊ की एसीजेएम कोर्ट ने मशहूर डांसर सपना चौधरी के खिलाफ एक डांस कार्यक्रम रद्द करने और टिकट धारकों को पैसे नहीं लौटाने के मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी कर रखा है।

दरअसल 22 अगस्त को सपना चौधरी को सुनवाई के लिए हाजिर होना था, लेकिन चौधरी अदालत में हाजिर नही हुईं और न ही उनकी ओर से कोई अर्जी दी गई. इस पर अदालत ने कड़ा रुख अपनाते हुए सपना चौधरी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने का आदेश दिया. इस मामले में अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शांतनु त्यागी ने सुनवाई की अगली तारीख 30 सितंबर तय की है।

ये है पूरा मामला
उप निरीक्षक फिरोज खान ने 14 अक्टूबर 2018 को शहर के आशियाना थाने में प्राथमिकी दर्ज की थी. सूत्रों के मुताबिक, सपना चौधरी ने 2018 में एक इवेंट में परफॉर्म नहीं किया था, जिसके लिए उन्हें आयोजकों ने एडवांस में पैसे दिए थे. आयोजकों ने मामले को अदालत में घसीटा और अब डांसर सपना को जल्द ही लखनऊ की एसीजेएम अदालत में पेश किया जाएगा. घटना 13 अक्टूबर 2018 की है।

फरवरी 2021 में दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने सपना चौधरी के खिलाफ धोखाधड़ी और विश्वासघात के आरोप में मामला दर्ज किया था. सपना का मैनेजमेंट करने वाली एक सेलिब्रिटी मैनेजमेंट कंपनी ने उनके और उनकी मां और भाई सहित कई अन्य लोगों के खिलाफ आपराधिक विश्वासघात, आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और धन की हेराफेरी के लिए शिकायत दर्ज की थी, जिसके बाद मामला दर्ज किया गया था।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें