डिप्टी सीएम के काफिले में चल रही पुलिस की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, 4 पुलिसकर्मी समेत 5 घायल

Facebook
X
WhatsApp

सीतापुर: उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के काफिले में चल रही पुलिस की गाड़ी को एक एंबुलेंस ने टक्कर मार दी. इसके चलते पुलिस की गाड़ी में सवार चार पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं. एंबुलेंस ड्राइवर भी घायल हुआ है. जबकि पुलिस की गाड़ी और एंबुलेंस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है. वहीं घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है. यह घटना सीतापुर के कोतवाली देहात इलाके की बताई जा रही है.

बताया जा रहा है कि लखीमपुर खीरी में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक जा रहे थे. रास्ते में सीतापुर की कोतवाली देहात इलाके में एक एंबुलेंस में डिप्टी सीएम के काफिले में चल रही पुलिस की गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी. जिसके चलते दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए. जबकि पुलिस की गाड़ी में बैठे चार पुलिसकर्मी घायल हो गए. वहीं एंबुलेंस का ड्राइवर भी घायल हो गया. आनन-फानन में सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. खैरियत की बात यह है कि किसी को भी गंभीर चोटें नहीं आई है. मामूली रूप से चोट लगी है लेकिन गाड़ियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं.

गौरतलब है कि इससे पहले 7 सितंबर को यूपी के पीलीभीत में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के काफिले में एक एम्बुलेंस काफिले में एक एसयूवी से टकरा गई थी. तब पाठक गजरौला इलाके में एक निर्माणाधीन अस्पताल का निरीक्षण करने जा रहे थे. हादसे में काफिले में लगी एंबुलेंस क्षतिग्रस्त हो गई थी और उसे कुछ ही देर में बदल दिया गया था. उस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ और कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ था।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें