बाराबंकी: डिप्टी CM बृजेश पाठक का ‘नायक’ वाला अंदाज, आम आदमी की तरह पहुंचे अस्पताल

Facebook
X
WhatsApp

बाराबंकी: डिप्टी सीएम और चिकित्सा, शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक सोमवार को बाराबंकी के जिला अस्पताल में औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे. बृजेश पाठक यहां एक आम नागरिक की तरह पहुंचे और लाइन में लगकर काउंटर से पर्चा बनवाया. इस दौरान उन्होंने तमाम मरीजों से बात की. इसके अलावा उन्होंने निर्देश दिया कि किसी भी मरीज को इलाज में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिये।

इसके बाद डिप्टी सीएम बृजेश पाठक अलग-अलग वार्डों में पहुंचे और मरीजों के लिए उपलब्ध तमाम व्यवस्थाओं की पड़ताल की. निरीक्षण करते हुए मंत्री ने कहा कि यदि कोई विकल्प न हो तभी मरीज को यहां से रेफर करें अन्यथा मरीज को रेफर न करें. उसका यहां समुचित इलाज करने का प्रयास करें. उन्होंने कहा कि मरीजों हमारे लिये भगवान स्वरूप हैं. पूरी सरकार उनके लिये खड़ी है. मैंने सभी को निर्देश दिया है कि यहां मरीजों की सेवा उसी तरह से करें, जैसे घर पर अपने परिजनों की करते हैं. यह हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

अस्पताल में खामियां देख लगाई फटकार
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने पूरे अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया. अस्पताल परिसर का निरीक्षण करने के दौरान उन्हें जिला अस्पताल में कई तरह की खामियां भी मिलीं. इससे नाराज मंत्री ने अस्पताल प्रशासन को जमकर फटकार लगाई. ब्रजेश पाठक ने ओपीडी और इमरजेंसी में एक-एक मरीज से बात की और कहा कि अगर किसी भी तरह की समस्या हो तो आप हमें तुरंत बताएं. आपकी समस्या का निदान तुरंत किया जाएगा. डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने अस्पताल की व्यवस्था तत्काल दुरुस्त करने की चेतावनी भी संबंधित अधिकारियों को दी है।

लाइन में लगकर बनवाया पर्चा
अस्पताल परिसर का निरीक्षण करने के दौरान उन्होंने सबसे पहले लाइन में लगकर काउंटर से पर्चा बनवाया और देखा कि यहां पर 7 काउंटर बने होने के बावजूद सिर्फ एक काउंटर पर ही पर्चा बन रहा था. वार्ड में मरीजों के ऊपर लगे पंखे नहीं चल रहे थे. इसी के साथ परिसर में कई तरह की खामियां मिली. इससे नाराज मंत्री ने अस्पताल प्रशासन को जमकर फटकार लगाई. डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने अस्पताल की व्यवस्था तत्काल दुरुस्त करने की चेतावनी दी।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें