डिप्‍टी CM केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश यादव पर पलटवार, बोले- सपा आंतकियों की हमदर्द

Facebook
X
WhatsApp

उत्तर प्रदेश के डिप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्‍होंने गोरखनाथ मंदिर हमले के आरोपी को लेकर सपा प्रमुख के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि वह आंतकियों के हमदर्द हैं और उन्हें बचाना चाहते हैं. दरअसल मौर्य डिप्‍टी सीएम बनने के बाद आज कौशांबी के सिराथू स्थित अपने घर पहुंचे थे।

इसके साथ केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव का आतंकवादियों से पुराना रिश्ता है. इसी वजह से उन्होंने 2013 के आतंकी हमलों के मामले वापस ले लिए थे. इसके साथ डिप्‍टी सीएम ने कहा कि गोरखनाथ मंदिर पर हमला सामान्य नहीं है बल्कि ये बहुत गंभीर है. साथ ही कहा कि मैं आतंकवादियों का मनोबल बढ़ाने के सपा प्रमुख के प्रयासों की निंदा करता हूं।

बता दें कि 11 अप्रैल तक आरोपी अहमद मुर्तजा अब्‍बासी पुलिस की कस्‍टडी में हैं और इस वक्‍त उससे पूछताछ चल रही है. उसने 3 अप्रैल को गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा में लगे दो जवानों पर हमला कर दिया था. इसके बाद उसे पकड़ लिया गया था. वहीं, कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्‍यायिक हिरासत में भेजा था. इसके बाद पुलिस को 11 अप्रैल तक कस्‍टडी मिली है. उसने मुंबई आईआईटी से केमिकल इंजीनियरिंग की है. इसके अलावा वह कई नामी कंपनियों में जॉब कर चुका है. वहीं, आरोपी के पिता उसे बचपन से मनोरोगी बता रहे हैं।

वहीं, दूसरी बार डिप्‍टी सीएम की कुर्सी संभालने के बाद पहली बार कौशांबी के सिराथू स्थित अपने घर पहुंचे केशव प्रसाद मौर्य ने बढ़ती हुई महंगाई को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्‍होंने कहा कि महंगाई निश्चित तौर पर एक बड़ी समस्या है. डबल इंजन की दोनों सरकारें मिलजुल कर इसे दूर करने में लगी हुई हैं. साथ ही कहा कि महंगाई सिर्फ भारत देश ही नहीं बल्कि इन दिनों पूरी दुनिया के लिए बड़ी समस्या बनी हुई है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें