डॉ सुबोध यादव जिला पंचायत अध्यक्ष बनकर इतिहास रचेंगेः नई राजनीति की होगी शुरुआत

Facebook
X
WhatsApp

समाजवादी पार्टी की चुनाव संचालन समिति के संयोजक डॉ जितेंद्र यादव ने कहा है कि डॉ सुबोध यादव ही जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव जीतेंगे। डॉ यादव इतिहास कायम कर जिले में नई राजनीति की भी शुरुआत करेंगे। डॉ जितेद्र यादव ने मेडिकल कॉलेज में पत्रकारों को यह जानकारी देते हुए बताया कि डॉ सुबोध यादव की जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर जीत सुनिश्चित है।

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी डॉक्टर सुबोध यादव ने बताया कि मेरे पास 21 से ज्यादा जिला पंचायत सदस्यों का समर्थन है हम सभी सदस्यों से वोट मांगेंगे। उन्होंने बताया कि जिला पंचायत सदस्यों की खरीद फरोख्त नहीं की जाएगी। विरोधियों द्वारा भितरघात किए जाने के सवाल के जवाब में डॉ यादव ने बताया कि ऐसे लोगों के विरुद्ध पार्टी मुखिया के द्वारा कार्यवाही करवाई जाएगी।

पार्टी ने अभी हाल में बागपत में बगावत करने वाले के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की है। डॉ यादव ने बताया कि अभी चुनाव होने में करीब एक माह का समय है इस दौरान पार्टी नेतृत्व द्वारा चुनाव में सहयोग के लिए और भी समितियां बनाई जाएंगी। सपा नेता योगेंद्र सिंह उर्फ चन्नू यादव ने बताया ने एक सवाल के जवाब में बताया कि पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह यादव व सचिन यादव हम लोगों के साथ हैं। पार्टी के सभी नेता व कार्यकर्ता संगठित है सभी लोग मिलकर डॉ सुबोध यादव को जिला पंचायत अध्यक्ष बनाएंगे।

चुनाव संचालन समिति के सदस्य डॉ नवल किशोर शाक्य ने पार्टी के साथ भितरघात प के सवाल के जवाब में बताया कि घर में अधिक बर्तन होने पर खटकते हैं। चुनाव के दौरान कासगंज में नौटंकी हुई है जिला पंचायत सदस्य का चुनाव कोई चुनाव जीता और विजय प्रमाण पत्र किसी और को दिया गया। यहां के सभी नेता व कार्यकर्ता अनुशासित है सभी मिलकर डॉक्टर सुबोध यादव को जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव जीत जितायेंगे।

डॉ शाक्य ने बताया की पार्टी मुखिया के निर्देश पर मैं पूरे प्रदेश के बौद्ध धर्म एवं अंबेडकरवादी लोगों को सपा के साथ जोड़ने का कार्य 3 साल से कार्य कर रहा हूं। विधूना विधानसभा से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा हूं टिकट मिलने पर पूरे प्रदेश में कहीं से भी चुनाव लड़ने को तैयार हूं। प्रेस वार्ता के दौरान सपा के महासचिव मंदीप यादव  इलियास मंसूरी कायमगंज के मन्नान खान डॉक्टर के नीचे निजी सचिव आफाक खान मौजूद रहे।

रिपोर्ट. – शैलेन्द्र शर्मा 

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें