ड्राइविंग के दौरान हुई शराब की तलब, तो ट्रेन खड़ी कर बाजार में पीने चला गया लोको पायलट

Facebook
X
WhatsApp

शराबबंदी वाले बिहार में बड़ा ही दिलचस्प0 वाकया हुआ है .समस्तीपुर से सहरसा जा रही सवारी गाड़ी 05278 का सहायक लोको पायलट गाड़े रोक दिया और ट्रेन से उतर कर हसनपुर हसनपुर बाजार में शराब पीकर हंगामा करने लगा.
टेन रूकने की वजह यात्रियों को कुछ देर तक समझ में नहीं आई ,पर जब पूरे मामले की जानकारी मिलते ही हंगामा हो गया.सहायाक लोको पायलट के शराब पीकर हंगामा करने की वजह से ट्रेन एक घंटा सात मिनट तक रुकी रही।इसके बाद जीआरपी थाना की पुलिस बाजार पहुंचकर हंगामा कर रहे सहायक लोको पायलट को गिरफ्तार कर थाने लाई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार समस्तीपुर से सहरसा जा रही सवारी गाड़ी शाम 4.05 पर खुली। 5.41 पर हसनपुर पहुंची। जहां चालक को सूचना दी गई कि राजधानी की क्रांसिंग होनी है। इसके बाद ट्रेन लेकर चल रहे चालक संतोष कुमार को कर्मवीर ने ट्रेन से उतरते हुए कहा कि घुम टहल कर आते हैं। इस दौरान वह हसनपुर बाजार चला गया। जहां दुर्गा मंदिर के पास स्थित चाय दुकान में शराब पीकर हंगामा करने लगा।
बाजार में हंगामा कर रहे चालक को जीआरपी पकड़ कर स्टेशन पर लायी,इस बीच वह पुलिस के समक्ष भी काफी हंगामा करता रहा.सहायक लेकिन वह ट्रेन चलाने की स्थिति में नहीं था।बाद में उसी ट्रेन में सफर कर रहे सहरसा के लोको पायलट ऋषिराज कुमार से स्टेशन मास्टर मनोज कुमार चौधरी ने आग्रह कर सहरसा जाने का मेमो दिया। इसके बाद ट्रेन शाम के 6 बजकर 47 मिनट पर सहरसा के लिए रवाना हुई।
घटना की जानकारी के बाद रेलवे मुख्यालय में अधिकारियों के बीच हड़कंप मच गया।समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम आलोक अग्रवाल ने कहा कि मामला काफी गंभीर है। परिचालन विभाग से जानकारी मांगी गई है। रिपोर्ट आने के बाद दोषी चालक पर कार्रवाई की जाएगी।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें