तस्वीरों में देखें ईद की धूम: राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने दी बधाई

Facebook
X
WhatsApp

पूरे देश में आज ईद-उल-फितर धूम-धाम से मनाई जा रही है। एक महीना रोजा रखने के बाद सोमवार शाम को लोगों को शव्वाल का चांद दिखाई दिया था, जिसके बाद ईद मनाई जा रही है। अलग-अलग मस्जिदों में लोग नमाज अदा कर रहे हैं, साथ ही एक दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दे रहे हैं। अब लोग सेवइयां बांटकर और खाकर खुशियां मना रहे हैं। इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई बड़े नेताओं ने बधाई दी है। पीएम मोदी ने बधाई देते हुए ट्वीट में लिखा कि ईद-उल-फितर की ढेर सारी शुभकामनाएं। यह शुभ अवसर हमारे समाज में एकजुटता और भाईचारे की भावना को बढ़ाए। सभी के बेहतर स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना करता हूं। वहीं राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बधाई देते हुए कहा कि सभी देशवासियों, विशेषकर मुस्लिम भाइयों-बहनों को ईद मुबारक! रमज़ान के पवित्र महीने के बाद मनाया जाने वाला यह त्योहार समाज में भाईचारे तथा सद्भावना को मजबूत करने का पावन अवसर है। आइए, इस पवित्र अवसर पर, हम सब, स्वयं को मानवता की सेवा तथा जरूरतमंदों के जीवन को संवारने का संकल्प लें।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में ईद उल फितर के मौके पर इबादतगारों ने ईदगाह में नमाज अदा की। यहां भी लोगों ने एक दूसरे को गले लगकर बधाई दीं।
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में ईद-उल-फितर के मौके पर मुंबई की माहिम दरगाह में लोगों ने नमाज अदा की। इस मौके पर इबादतगारों ने देश मेें अमन-शांति और भाईचारे के लिए दुआ की।
जम्मू-कश्मीर में ईद-उल-फितर के मौके पर मलिक बाजार के ईदगाह में लोगों ने नमाज अदा की। इबादतगारों ने गले लगकर एक दूसरे को बधाई दी।

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने ईद-उल-फितर के अवसर पर तिरुवनंतपुरम के चंद्रशेखरन नायर स्टेडियम में नमाज अदा की। इस मौके पर उन्होंने पूरे देशवासियों को बधाई दी।
उत्तर प्रदेश में ईद-उल-फितर के मौके पर नोएडा सेक्टर-8 में सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं। इस बीच लोगों ने नमाज अदा की।
कोलकाता में भी इबादतगारों ने अलग-अलग मस्जिदों में नमाज अदा कीं। इस दौरान बाजारों में भी रौनक देखी जा रही है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें