तीन महीने की गर्भवती की ससुराल में हत्या, पोस्टमार्टम के दौरान सीने से लगी मिली पति की तस्वीर

Facebook
X
WhatsApp

गोपालगंज: दो साल पहले जब गुड़िया के घरवालों ने जब उसकी शादी की थी तो सपने में भी नहीं सोचा था कि बेटी को ससुराल में ऐसी मौत मिलेगी लेकिन ससुरालवालों  ने हैवानियत की सारी हदों को पार कर गुड़िया को ऐसी मौत दी जिसे सुनकर किसी का भी कलेजा कांप जाए. ससुरालवालों ने महिला गुड़िया देवी की न केवल हत्या  की बल्कि इसके साथ ही उसके पेट में पल रहा तीन माह का बच्चा भी दुनिया में आने से पहले ही दम तोड़ गया क्योंकि गुड़िया गर्भवती थी.

गुड़िया की हत्या के बाद मृतका के सास और ससुर घर छोड़कर फरार हो चुके हैं. वारदात के बाद ससुराल में महिला के कमरे में शव मिला, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. घटना उचकागांव थाना क्षेत्र के कपरपुरा गांव की है. मृतका महिला संदीप यादव की पत्नी 26 वर्षीय गुड़िया देवी थी, जिसकी शादी दो साल पहले हुई थी. हथुआ थाना क्षेत्र के बरी देवरिया गांव के रहने वाले मृतका के पिता जनक यादव का आरोप है कि दो साल पहले हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार गुड़िया देवी की शादी संदीप यादव के साथ थी

शादी के बाद पति दिल्ली में हाइवा चलाने के लिए चला गया. घर पर सास और ससुर ही रहते थे. परिजनों के अनुसार मृतका के पति संदीप यादव ने अपने ससुर जनक यादव और साले अरविंद यादव को फोन कर गुड़िया की पेट में दर्द होने की बात बतायी. जिसके बाद आनन-फानन में मृतका के मायके वाले कपरपुरा पहुंचे, जहां मृतका का शव कमरे में पड़ा हुआ था और ससुराल पक्ष के लोग फरार थे. मृतका के भाई ने फोन कर पुलिस को तत्काल सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज मामले की जांच में जुट गयी है.

इस संबंध में उचकागांव थानाध्यक्ष अब्दुल मजीद की मानें तो प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होता है, क्योंकि मृतका के शरीर पर कई जगह जख्म के निशान पाये गये हैं. पोस्टमार्टम करनेवाले डॉक्टरों के मुताबिक भी हत्या का मामला बताया जा रहा है. पोस्टमार्टम करने गये डॉक्टर ने बताया कि जांच में ऐसा प्रतीत होता है कि पहले उसकी गर्दन दबाकर हत्या की गयी है. क्योंकि मृतका के गर्दन पर उंगलियों के निशान मिले हैं पोस्टमार्टम में डॉक्टर ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. डॉक्टर ने बताया कि मृतका के सीने से चिपकी हुई एक तस्वीर मिली है जो कि उसके पति की बतायी जा रही है.

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें