तीर्थ की जगह पर पार्टी, संगम में पक रहा चिकन, उड़ रहा हुक्का, देखें वायरल वीडियो

Facebook
X
WhatsApp

गंगा में नाव पर बैठकर मस्ती करते हुए कुछ लड़कों का वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में लड़के हुक्का पी रहे हैं और चिकन पका रहे हैं। दारागंज इलाके का यह वीडियो बताया जा रहा है। इसकी पुष्टि के लिए दारागंज पुलिस छानबीन कर रही है। पुलिस का कहना है कि अगर दारागंज का वीडियो मिला तो आरोपी लड़कों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।

वायरल वीडियो नागवासुकि इलाके का बताया जा रहा है। शाम के समय एक नाव पर पांच-छह लड़के बैठे हुए हैं। सफेद शर्ट पहना एक लड़का हुक्का पीता हुआ नजर आ रहा है। नाव पर ही रोस्टेड चिकन बन रहा है। एक भगोने में मीट रखा है। नाव पर पीछे बैठे युवक मस्ती कर रहे हैं। एक आदमी खाना बना रहा है। इसके बाद सेल्फी ली जा रही है। सभी मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। सोमवार को गंगा में नाव पर घूमते हुए यह वीडियो वायरल हुआ तो लोगों ने विरोध जताया।

सोशल मीडिया के माध्यम से दारागंज पुलिस तक शिकायत पहुंची। यह भी बताया जा रहा है कि आरोपी एक खास वर्ग से जुड़े हैं। फिलहाल दारागंज पुलिस न केवल वीडियो बल्कि नाव पर बैठे लड़कों की पहचान करने में जुट गई है। आसपास के लोगों की मदद से आरोपी लड़कों की खोजनीब की जा रही है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें