कहते हैं कि शिकार करने के लिए शातिर दिमाग का होना बहुत जरूरी है. जंगल में अक्सर शिकार और शिकारी के कई किस्से देखने को मिलते हैं. सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में तेंदुए ने हिरण का शिकार इतनी चालाकी से किया कि आखिरी वक्त तक वह इस खतरे को भांप नहीं पाया. ट्विटर पर एक यूजर ने इस वीडियो को शेयर किया है. इस पर यूजर्स ने ढेर सारे कमेंट्स किए.
ट्विटर पर शेयर इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पेड़ के किनारे खड़े एक हिरण को तेंदुए ने किस तरह चालाकी से अपना शिकार बनाया. पहले यह तेंदुआ धीरे-धीरे दबे पांव सड़क के किनारे होते हुए पेड़ के नजदीक पहुंचता है. तेंदुए की यह चालाकी एक गोरिल्ला वॉर की तरह है जहां दुश्मन को निशाना बनाने के लिए धीरे-धीरे उसकी ओर बढ़ा जाता है. इस दौरान यह ध्यान रखा जाता है कि शिकार को इस खतरे का अंदाजा ना लगे. ठीक इसी तरह यह तेंदुआ भी दबे पांव आगे बढ़ते हुए हिरण के पास पहुंचता है और फिर एक झटके में उसे दबोच लेता है.









