तेजप्रताप ने जगदानंद सिंह को बताया हिटलर, कहा- कुर्सी किसी की बपौती नहीं है

Facebook
X
WhatsApp

राष्ट्रीय जनता दल के विधायक और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने एक बार फिर से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के तल्ख बयानबाजी की। अपने बयान में तेजप्रताप यादव ने जगदानंद सिंह को हिटलर तक कह डाला और सीधे-सीधे चुनौती देते हुए कह दिया कि कुर्सी किसी की बपौती नहीं है। रविवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में छात्र राजद की बैठक में शामिल तेजप्रताप यादव ने प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के खिलाफ बयान दिया। उन्होंने कहा कि जगदानंद सिंह हिटलर शाही चला रहे हैं और पार्टी में मनमानी कर रहे हैं।

इसके अलावा तेजप्रताप यादव ने कहा कि वह कुर्सी को अपनी बपौती समझ रहे हैं। कुर्सी किसी की नहीं होती है। कब किसकी कुर्सी चली जाए कोई ठिकाना नहीं होता है। हम भी स्वास्थ्य मंत्री थे लेकिन हमारी भी कुर्सी गई। तेजप्रताप यादव ने कहा कि पहले पार्टी कार्यालय के सारे दरवाजे खुले रहते थे और लोग आराम से आते-जाते थे। जब से नए प्रदेश अध्यक्ष बने हैं, सिस्टम ही कुछ बदल गया है। हम हैं कि सभी को एक ही सिस्टम में ले जाना चाहते हैं। इसलिए हमने भी आना-जाना शुरू कर दिया है। हमें नियम कानून से कोई फर्क नहीं पड़ता है। पार्टी में ऐसा नहीं होना चाहिए।

बता दें कि इससे पूर्व भी तेजप्रताप यादव ने जगदानंद सिंह के खिलाफ बड़ा बयान दिया था। एक बार तो खड़े-खड़े ही उन्होंने पार्टी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था और कहा था कि वे केवल अपनी मनमानी करते हैं। तेजप्रताप के हमलों से नाराज प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के इस्तीफे की खबर भी आई थी। लेकिन बाद में लालू प्रसाद यादव के मान-मनौव्वल और डांट-फटकार के बाद मामला सुलझ गया था।

छात्र सभा की बैठक के लिए शहर भर में एक दर्जन से ज्यादा जगहों पर बड़े-बड़े होर्डिंग और पोस्टर लगाए थे। लेकिन इस पोस्टर में तेजप्रताप का बड़ा चेहरा सामने है। साथ ही राबड़ी देवी और लालू प्रसाद की तस्वीर है लेकिन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को पटना इस पोस्टर में जगह नहीं दी गई है। तेजस्वी को पोस्टर में शामिल नहीं करने पर मनमुटाव जैसी बातों का बाजार गर्म है। इससे पहले तेजस्वी यादव के पोस्टर में भी तेजप्रताप को जगह नहीं मिली थी। ऐसे में मनमुटाव की बातों से इनकार नहीं किया जा सकता है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें