थाने में घुसा सांड, फिर मचा बवाल, दरोगा पर कर दिया हमला, अस्पताल में भर्ती

Facebook
X
WhatsApp

आवारा पशुओं की समस्या पूरे उत्तर प्रदेश में लोगों को खासा परेशान कर रही है। इस परेशानी से अब पुलिसकर्मी भी जूझने लगे हैं। बुलंदशहर में आवारा सांड के थाने में घुसने और अफरातफरी मचाने का मामला चर्चा का विषय बन गया है। यहां थाने में आवारा सांड घुस गया। जानवर को देखकर पुलिस कर्मी उसे भगाने का प्रयास करने लगे। थाने में मौजूद दारोगा आगे बढ़े और उन्होंने सांड को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन सांड उन्हीं पर भड़क गया। उसने दारोगा को उठाकर जमीन पर पटक दिया। घायल दारोगा को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आवारा सांड के हमला करने का मामला उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के औरंगाबाद थाने का है। औरंगाबाद थाने में शनिवार की शाम एक सांड घुस आया। उस समय दारोगा वहां मौजूद थे। उन्हें बाहर निकलना था, लेकिन सांड सामने आ गया। उन्होंने सांड को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन आवारा जानवर थाने में ही घूमने लगा। दारोगों ने डंडे के जोर पर सांड को भगाने का प्रयास किया। इस पर गुस्साए जानवर ने उन पर हमला कर दिया। उन्हें उठाकर जमीन पर पटक दिया। अचानक हमले से मुनेंद्र गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उनके सिर में काफी चोट आई है। सांड के हमले और दारोगा को घायल देखकर थाना में मौजूद पुलिस कर्मियों में अफरातफरी मच गई।

सांड को भगाकर दारोगा को ले गए अस्पताल
पुलिसकर्मी दारोगा को अस्पताल ले जाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन सांड वहां से हट नहीं रहा था। ऐसे में सभी पुलिसकमियों ने डंडे के जोर पर सांड को किसी प्रकार थाने से बाहर निकाला। इसके बाद दारोगा को लखावटी सीएचसी लेकर बए। दारोगा मुनेंद्र का सिर सांड के हमले में फट गया था। उन्हें स्टिच लगाना पड़ा। घायल दारोगा की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।
सांड का चुनावी मुद्दा बनता देख पीएम नरेंद्र मोदी को भी चुनावी सभाओं में इस समस्या के समाधान पर बात करनी पड़ी थी। वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी सरकार बनने के बाद समस्या के समाधान का कदम उठाने का दावा किया था।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें