दयाशंकर सिंह के बयान से गरमाई राजनीति, कहा- राजभर बीजेपी के पुराने सहयोगी

Facebook
X
WhatsApp

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के बाद से ही ओम प्रकाश राजभर अखिलेश यादव को लेकर लगातार बयान देते आ रहे हैं. ओम प्रकाश राजभर के बीजेपी नेताओं के संपर्क में होने की खबरें भी सामने आती रहीं हालांकि ओम प्रकाश राजभर लगातार उनका खंडन करते रहे और एसपी के साथ ही 2024 में लोकसभा चुनाव एक साथ जाने की बात कर रहे हैं. अब अखिलेश यादव का भी बयान सामने आया है कि उनको किसी की नसीहत की जरूरत नहीं. इस पूरे मामले के बीच यूपी सरकार के परिवहन मंत्री और ओम प्रकाश राजभर के करीबी दयाशंकर सिंह ने कहा कि राजभर बीजेपी के पुराने सहयोगी रहे हैं, अखिलेश के साथ तो उनका बेमेल गठबंधन है. राजभर जो कहते हैं उसे प्रधानमंत्री पूरा करते हैं. 2024 से पहले कुछ भी हो सकता है।

न्यूज 18 से बात करते हुए दयाशंकर सिंह ने कहा कि ओम प्रकाश राजभर और अखिलेश यादव का गठबंधन बेमेल है. जो ओम प्रकाश जी मांग करते हैं उसको मोदी जी पूरा करते हैं. राजभर के बीजेपी के साथ आने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वो तो हमारे साथ थे ही, आगे कुछ भी हो सकता है।

इस दौरान सिंह ने कहा कि 100 दिन का लक्ष्य पूरा करने के लिए परिवहन विभाग ने 11 काम चुने थे, वो शत प्रतिशत पूरे हुए हैं. उन्होंने बताया कि परिवहन निगम की बसें अभी तक 12200 गांवों में नहीं पहुंची हैं. जल्दी ही इनमें से 5 हजार गांवों में बसें चलाई जाएंगी. उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग का कायाकल्प किया जा रहा है और जल्द ही अन्तराष्ट्रीय स्तर के बस अड्डे और बेहतरीन गाड़ियां उत्तर प्रदेश में भी दिखाई देंगी।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें